Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल ने ठाना, एक तीर से कई निशाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल ने ठाना, एक तीर से कई निशाना

09/10/2024 1 minute read
SAIL-is-determined-to-hit-many-targets-with-one-stone
  • एनजेसीएस को कमजोर करने का तीर कहीं खतरनाक साबित न हो जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बेचारा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL)। इस वक्त ऐसा घंटा बन गया है, जिसको कर्मचारी, ठेका मजदूर, यूनियनें जब चाहें बजा रहे हैं। वजह भी साफ है…। 39 महीने का बकाया एरियर, परफॉर्मेंस के हिसाब से बोनस न मिलना, एचआरए, भत्तों का कुछ भला नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

नई-नवेली यूनियन बीएकेएस (BAKS) भी ताल ठोक रही है कि ईंट से ईंट बजा देंगे। चीर देंगे-फाड़ देंगे…। ललकारने और चमकाने में एनजेसीएस यूनियन के महारथी भी पीछे नहीं…। सीटू, इंटक, एचएमएस, एटक और बीएमएस के धुरंधर पिछली बार भी सबक सिखा रहे थे, लेकिन समय ऐसा बीता कि इस बार के बोनस की घड़ी आ गई। वार्ता हुई, जो विफल साबित हुई।

ये खबर भी पढ़ें: मेरे वोट से मेरी पेंशन नहीं, मेरे वोट से तुम्हारी पेंशन क्यों…अब इससे आगे क्या?

मौके पर चौका मारते हुए सेल प्रबंधन ने पिछली बार वाला तीर निकाला और रात 10 बजे के बाद चला दिया…। बगैर समझौते का ही कर्मचारियों के खाते में 26 हजार 500 रुपए बोनस डाल दिया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

प्रबंधन ने एक तीर से कई निशाना लगा दिया है। फिलहाल, सफल होता भी दिख रहा है। भविष्य में क्या रिजल्ट होगा, भविष्यवाणी करना ठीक नहीं…। कभी दांव सटिक तो कभी उल्टा भी पड़ सकता है। प्रबंधन का तीर एक साथ एनजेसीएस की 5 यूनियनों को भेदते हुए कर्मचारियों के सीने में जा लगा है।

हालत यह हो गई कि प्रदर्शन की रस्म-अदायगी पूरी हो चुकी है। अब 14-15 अक्टूबर को सेल के सभी प्लांट में धरना-प्रदर्शन होगा। फिर, 19 को बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के आह्वान पर बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल। दम भरा जा रहा है कि उत्पादन पूरी तरह से ठप होगा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500: लाख टके का सवाल क्या India गठबंधन मांग करेगा स्वीकार

दूसरी तरफ भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ  हड़ताल से पीछे हट चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां के कर्मचारी अब हड़ताल के पक्ष में नहीं है, जिसकी वजह से यूनियन ने हड़ताल का नोटिस तक नहीं दिया। खैर, एनजेसीएस यूनियनों की ओर से 28 अक्टूबर को हड़ताल है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: Jitpur Colliery, गुहा माइंस में कर्मी दहाड़े, किरीबुरू माइंस में 19 को काला बिल्ला लगाएंगे, पर हड़ताल नहीं

सेल प्रबंधन (SAIL Management) का सबसे सटिक तीर यूनियनों द्वारा बहुमत के आधार पर की गई गलती थी। एग्रीमेंट को आधार मानकर बोनस की गणना 26081 रुपए की और कर्मचारियों के खाते में रकम डाल दिया। लगातार दो साल से खाते में जबरन बोनस की राशि डालने से कर्मचारियों में एनजेसीएस यूनियनों के प्रति नाराजगी बढ़ी। जो प्रबंधन की सेहत के लिए सबसे मुफीद साबित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस पर गुस्साए कर्मी बोले-मैनेजमेंट सेल का मालिक नहीं, हाई पेड कामगार, बोनस फॉर्मूला करे खारिज, फिर होगी बातचीत

एनजेसीएस (NJCS) जितना कमजोर हुआ, प्रबंधन उतना ही तनावमुक्त होता गया…। इसी का फायदा उठाकर बीएकेएस ने पांव फैलाया। एनजेसीएस यूनियनों को अपने रडार पर लिया। सेल प्रबंधन के रवैये ने एनजेसीएस को छलनी किया। दूसरी तरफ कर्मचारियों की नाराजगी का फायदा उठाकर बीएकेएस ने दनादन गोल दागना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई

मतलब, प्रबंधन के एक तीर से एनजेसीएस (NJCS), कर्मचारियों (Employees) और बीएकेएस (BAKS) में उथल-पुथल मचा हुआ है। BAKS के नेताजी ने तो 187000 बोनस की डिमांड की है। लेकिन डीजीएम स्तर के अधिकारियों को भी शायद इतना पीआरपी नहीं मिला है। देखते हैं यह तीर कितनों को जख्मी करता जाएगा…।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant पहुंचे भारत सरकार के सतर्कता आयुक्त एएस राजीव, पढ़िए मामला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL, कोल इंडिया, Tata Steel के शेयर भाव 5 दिन से कराह रहे, अडानी को भी झटका
Next: एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने डायरेक्टर इंचार्ज के सामने खोली पोल, मचा हड़कंप

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.