Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: प्लांट से टाउनशिप तक बाइक रैली, खदेड़े जाएंगे ड्यूटी जाने वाले, आफिसर्स एसोसिएशन ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: प्लांट से टाउनशिप तक बाइक रैली, खदेड़े जाएंगे ड्यूटी जाने वाले, आफिसर्स एसोसिएशन ने ये कहा…

27/10/2024
SAIL ISP Bike rally from plant to township, those going for duty will be chased away, Officers Association said this…

इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट आफिसर्स एसोसिएशन ने 24 घंटे की हड़ताल के दौरान व्यवस्थित आचरण के लिए अपील की है। कर्मचारियों से सहयोग मांगा।

आइएसपी की पांचों यूनियन ने मिलकर बाइक रैली निकाली।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में हड़ताल को लेकर सबसे ज्यादा मामला गर्म दिख रहा है। कर्मचारी खुद आगे आ गए हैं। बाइक रैली निकाल रहे हैं। प्लांट के बाद बर्नपुर टाउनशिप में सुबह और शाम को बाइक रैली निकालकर समर्थन मांगा गया। दावा किया जा रहा हे कि सेल आइएसपी में 100 प्रतिशत हड़ताल सफल होगी।

रविवार सुबह पांचों यूनियन की मीटिंग हुई है। इसके बाद दिन और शाम को 500 कर्मचारियों की बाइक रैली निकाली गई। कर्मचारी खुद से आ रहे हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि रात में कर्मचारियों को प्लांट में घुसने नहीं देंगे। जो लोग ड्यूटी जाएंगे, उन्हें सोमवार सुबह से बाहर निकाल दिया जाएगा।

दूसरी ओर आइएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, जनरल सेक्रेटरी निशिकांत चौधरी ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

ओए का कहना है कि हमारे संयंत्र में आगामी 24 घंटे की हड़ताल के मद्देनजर, मैं सभी यूनियन सदस्यों से सम्मानपूर्वक आग्रह करता हूं कि वे संयंत्र परिसर के भीतर अधिकारियों की सुचारू और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाएं।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

पिछली हड़ताल के दौरान, संयंत्र परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते समय अधिकारियों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था, जिसमें मौखिक दुर्व्यवहार और उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाना शामिल था। इस तरह की कार्रवाइयां न केवल विघटनकारी हैं, बल्कि एकजुटता और व्यावसायिकता की भावना के भी विपरीत है।

ध्यान रखें कि उत्पीड़न की किसी भी पुनरावृत्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम सभी के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21,000 करने और 3000 रुपए न्यूनतम पेंशन पर अब ये बात आई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हड़ताल या जी का जंजाल: प्रबंधन बोला-रुक जाएगा प्रमोशन, बोनस, वेतन और 5 लाख…
Next: हड़ताल से पहले अधिकारियों-कर्मचारियों में भिड़ंत, BSP अफसरों पर कानूनी एक्शन लेगा संयुक्त यूनियन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.