Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Junior Manager Exam 2026: सावधान…सिरसा अंडरब्रिज का रास्ता बंद, उतई से जाएं परीक्षा केंद्र, वरना छूट जाएगा एग्जाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026: सावधान…सिरसा अंडरब्रिज का रास्ता बंद, उतई से जाएं परीक्षा केंद्र, वरना छूट जाएगा एग्जाम

Azmat ali 04/07/2026 1 minute read
SAIL Junior Manager Exam 2026 Attention the Bhilai-Sirsa Underbridge Route is closed use the Utai Route to Reach the Exam Center

1 जुलाई से सिरसा अंडरब्रिज बंद कर दिया गया है। इसलिए आप इस मार्ग पर बिल्कुल भी न जाएं, अन्यथा परीक्षा केंद्र पर पहुंच नहीं सकेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कर्मचारी से अधिकारी बनने की परीक्षा रविवार को है। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी भी अधिकारी बनने के लिए परीक्षा देंगे। भिलाई 3 सिरसा स्थित Parthivi College Of Engineering & Management सेंटर के परीक्षार्थी ध्यान दें। अगर आप भिलाई खुर्सीपार होते हुए सिरसा गेट अंडरब्रिज पार करके सेंटर पर जाने वाले हैं तो ठहर जाइए। इस रास्ते पर आप जाएंगे तो परीक्षा छूट जाएगी। कंस्ट्रक्शन की वजह से 1 जुलाई से सिरसा अंडरब्रिज बंद कर दिया गया है। इसलिए आप इस मार्ग पर बिल्कुल भी न जाएं, अन्यथा परीक्षा केंद्र पर पहुंच नहीं सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

जूनियर मैनेजर (JM-2026) बनने की प्रक्रिया के तहत 5 जुलाई 2026 को होने वाली कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा के लिए भिलाई में 2 सेंटर बनाए गए हैं। एक रुंगटा कॉलेज और दूसरा Parthivi College Of Engineering & Management सेंटर है।

सेल बीएसपी से इस बार 1163 कर्मचारी परीक्षा देंगे। पार्थवी कालेज में 448 कर्मचारियों का सेंटर है। शेष रुंगटा कॉलेज में परीक्षा देंगे।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

पार्थवी कॉलेज में जिन कर्मचारियों का सेंटर बना है, वे उतई का रास्ता चुनें। सबसे बेहतर विकल्प यही है। रोड अच्छी है। जाम भी नहीं मिलेगा। आसानी से सेंटर पर पहुंच सकेंगे। दूरी को देखते हुए घर से थोड़ा पहले ही निकलें, ताकि साढ़े 11 बजे तक आप सेंटर पर पहुंच सकें। बीएसपी प्रबंधन की ओर से सलाह दी गई कि कोई भी कर्मचारी जीई रोड होते हुए केंद्र पर पहुंचने की कोशिश न करें। अन्यथा परीक्षा छूट सकती है।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

वहीं, भिलाई 3 के रहवासियों के मुताबिक सिरसा स्थित पार्थवी कॉलेज पहुंचने का जी-केबिन चरौदा के पास से भी एक रास्ता है। लेकिन, ये रास्ता काफी घुमावदार है। परेशानी हो सकती है। नियमित आवाजाही करने वालों के लिए ठीक है। नए लोग भटक सकते हैं। वैसे, जी-केबिन रास्ता के लिए भिलाई 3 सिरसा गेट पार न करके सीधे चरौदा निकल जाएं। रेल नगर के पास हाइवे पर मिडिल कट से फोर लेन क्रॉस करके रेल नगर चरौदा होते आगे जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Manager Online Exam 2026: अभी-अभी प्रबंधन का आया आदेश 11.30 बजे तक पहुंचें सेंटर, Attendance पर बड़ा फैसला
Next: SAIL Cafeteria Perks 2026: पर्क्स चयन पोर्टल 20 जुलाई तक दोबारा खुला, कर्मचारियों-अधिकारियों को एक और मौका

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.