Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL प्रबंधन वादा निभाओ, NJCS बैठक बुलाओ, चोरियों पर लगाम लगाओ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL प्रबंधन वादा निभाओ, NJCS बैठक बुलाओ, चोरियों पर लगाम लगाओ

30/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-management-keep-promise-call-NJCS-meeting-stop-thefts-3
  • एक शेल कंपनी को सेल ने घोटाला करके लोहा बेचा, क्या यह सरकार के जानकारी के बिना संभव है?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त यूनियन द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट पर गेट मीटिंग कर पर्चा बांटा गया। संयुक्त यूनियन नेताओं ने बोरिया गेट में पर्चा बांटा। कहा कि 20 जनवरी के एनजेसीएस की बैठक में प्रबंधन ने यूनियनों को प्रस्ताव दिया था कि हड़ताल वापस ले लीजिए, 29 जनवरी को पुन: बैठक कर लेते हैं। प्रबंधन द्वारा जानबूझकर प्रस्तावित हड़ताल के दिन बैठक बुलाता देख यूनियनों ने प्रबंधन की बात को खारिज कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai News: खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर

अब जबकि प्रबंधन ने मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय के द्वारा बुलाए गए सुलह बैठक में लगातार एनजेसीएस बैठक कर  मुद्दों को हल करने पर अपनी सहमति दी थी।

इसी आधार पर 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल स्थगित हुई है तो प्रबंधन अपने पूर्व प्रस्ताव के अनुसार 29 को बैठक बुला सकती थी। न ही 29 जनवरी को बैठक हुई और न ही अभी तक एनजेसीएस की बैठक का कोई दिन निश्चित किया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन जल्द से जल्द अपने वादे के अनुसार  एनजेसीएस बैठक बुलाकर मुद्दों का निराकरण करे।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन की ताजा खबर: पेंशनर्स आइटी रिटर्न नहीं करते दाखिल, परिवार औसत आय का 10 गुना पाने से वंचित

सेल में हुए घोटाले के खिलाफ सभी कर्मी एक हों

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कहा कि सेल के स्टील बेचने में जो घोटाला सामने आया है। वह सामान्य बात नहीं है। कर्मियों के खून पसीने से बना हुआ लोहे का एक-एक टुकड़ा बेसकीमती है, जिसे घोटाले के हवाले नहीं किया जा सकता है। इसीलिए सेल में हुए इस घोटाले के खिलाफ सभी कर्मियों को एक होना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर अब ठहराव, पटना-सिकंदराबाद स्पेशल चलेगी 29 अप्रैल तक

संयंत्र के अंदर अक्सर स्टोर से चोरी होने, संयंत्र में स्लेग के रास्ते लोहा,तांबा, पीतल को संयंत्र से बाहर पार करने, संयंत्र से बड़े-बड़े सामान ट्रैकों में लाद कर गोलमाल करने की बातें सार्वजनिक होती रही है।

चोरी के लोहे को संयंत्र से बाहर पहुंचने के बाद पुलिस में शिकायत करने पर छानबीन के दौरान पुलिस के गिरफ्त में आने तथा कुछ चोरी की घटनाओं का पुलिस में शिकायत ही न करने पर पूरे मामले का रफा दफा हो जाने की बातें भी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

ज्ञात हो कि यह बड़े-बड़े सामान बिना क्रेन लगाए उठाकर ट्रैकों में लोड करना संभव नहीं है। अर्थात संयंत्र प्रबंधन के जानकारी के बिना क्या यह सब संभव है।

इस तरह चोरी अथवा घोटाला करके संयंत्र से बाहर पहुंचने वाला एक-एक लोहे का टुकड़ा न केवल कीमती है, बल्कि कर्मियों के खून पसीने की कमाई है। जिस पर कर्मियों को कड़ी नजर रखनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें : NTPC ने शीर्ष नियोक्ता 2024 का दर्जा किया हासिल

एक शेल कंपनी को सेल ने घोटाला करके लोहा बेचा, क्या यह सरकार के जानकारी के बिना संभव है?

संयुक्त यूनियनों ने कहा कि यह बात जानकारी में आ रही है कि सेल के लोहा घोटाले में जिन कंपनियों को लोहा बेचा गया है, वह शेल कंपनियां है। शेल कंपनियां वह होती है जिनका धरातल पर कोई आधार नहीं होता। यह केवल कागजों में बनी होती है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai News: खुर्सीपार, सुपेला, वैशालीनगर और कैंप-2 में बनेगी नई पानी टंकी, जल समस्या होगी दूर

ज्ञात हो कि पिछले दिनों गौतम अदानी के कंपनी में शेल कंपनियों द्वारा पैसा इन्वेस्ट करके अदानी ग्रुप को ऊपर उठने की बात हिडेनबर्ग की रिपोर्ट में आई थी। इसके बाद न केवल अदानी ग्रुप का शेयर नीचे गिरा, बल्कि देश दुनिया में उसकी किरकिरी भी हुई।

इस पूरे मामले का सरकार ने जांच करने के नाम पर गोलमोल कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि सेल के द्वारा शेल कंपनियों को बेचे गए लोहा एवं इन शेल कंपनियों के बारे में क्या सरकार को जानकारी नहीं थी ?

ये खबर भी पढ़ें : SAIL घोटाले के पैसे से हो जाएगा कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन समझौता, बोनस भी मिलता ज्यादा

यह सब जांच एवं विचारणीय प्रश्न है, जिस पर कर्मचारियों को गहराई से सोचना होगा एवं संघर्ष के मैदान में उतरना होगा, तभी हम सेल को बचाते हुए अपने वेतन समझौता को संपन्न करवा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant की 75 एकड़ जमीन 2 साल में कब्जामुक्त, 600 करोड़ की बची संपत्ति, पढ़िए डिटेल

संयंत्र में बन रहा है भय का वातावरण

संयंत्र में नियमित कर्मचारियों को ट्रांसफर एवं पनिशमेंट का भय दिखाकर कार्य कराया जा रहा है। ठेका श्रमिकों को काम से निकाले जाने का भय दिखा कर असुरक्षित कार्य करवाया जा रहा है। नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक खुलकर बात करने से भी कतराते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: भिलाई स्टील प्लांट, इंडियन पोस्टल बैंक और बजाज फाइनेंस में एमओयू साइन, अब मजदूरों का 10 लाख का बीमा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS सब-कमेटी के मीटिंग की तारीख आई, इस पर फैसला
Next: भिलाई स्टील प्लांट: IIM Bhilai चैप्टर का Quality और Value Addition पर महामंथन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.