Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में जबरिया रिटायरमेंट कहीं वीआर स्कीम की तैयार तो नहीं, GM राजीव भाटिया के समर्थन में कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में जबरिया रिटायरमेंट कहीं वीआर स्कीम की तैयार तो नहीं, GM राजीव भाटिया के समर्थन में कर्मचारी

15/02/2025 1 minute read
SAIL News: Is this a sign of forced retirement VR scheme, employees in support of GM Rajeev Bhatia

SAIL के Premature Retirement को लेकर सोशल मीडिया में कर्मचारी खुलकर भड़ास निकाल रहे हैं। नीतियों पर सवाल उठाए जा रहे।

  • क्या सरकार को कम्पनी के प्रत्येक कार्यों की रिपोर्टिंग नहीं होती है?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) के 11 अफसरों को सीडीए रूल्स के आधार पर कंपनी से बाहर कर दिया गया है। खराब परफॉर्मेंस के नाम पर प्री-मेच्योर रिटायरमेंट दिया गया है। इसे लेकर सेल के सभी प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। सेल के इतिहास में पहली बार इस तरह के फैसले के पीछे तरह-तरह की बातें बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO,  BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम

कर्मचारियों को आशंका है कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बहाने अधिकारियों और कर्मचारियों पर मानसिक दबाव छोड़ दिया गया है। ऐसे में, हर कार्मिक खुद को खतरे में समझेगा। इसी बीच किसी दिन वीआर स्कीम लांच कर दी जाएगी। वीआर स्कीम का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी-अधिकारी खुद-ब-खुद कंपनी से बाहर हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा

इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। या सेल प्रबंधन इस पर कोई आधिकारिक रूप से बयान जारी करे। फिलहाल, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना-वीआरएस को लेकर आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

कर्मचारयों का सरकार और सेल से सवाल

इधर-सोशल मीडिया में SAIL के Premature Retirement पर कर्मचारी खुलकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक कर्मचारी ने यहां तक लिख दिया कि क्या सार्वजनिक उपक्रम कहलाने वाली कम्पनी सेल केंद्र सरकार के नियंत्रण में नहीं है? क्या सेल प्रबंधन सरकार के गाइडलाइंस पर काम नहीं करती? क्या सेल चेयरमैन और अलग-अलग विभागों के डायरेक्टर अपने से बन जाते हैं? क्या सेल चेयरमैन और डायरेक्टरों का चयन कर उन्हें नियुक्ति देने में सरकार का हाथ नहीं होता? क्या सरकारी नौकरी करने वाला बिना ऊपरी सांठगांठ के अपने प्रबंधन के बल-बूते इतना बड़ा 800 करोड़ रुपयों का घोटाला कर सकते हैं? क्या सरकार को कम्पनी के प्रत्येक कार्यों की रिपोर्टिंग नहीं होती है?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में 11 अधिकारियों के Compulsory Retirement पर बड़ा अपडेट, बचाव में 15 दिन का समय

जीएम राजीव भाटिया के समर्थन में ये कहा…

सेल के कर्मचारियों ने जीएम राजीव भाटिया का समर्थन किया है। कहा-एक ईमानदार जीएम को जो कम्पनी के हित में 800 करोड़ के घोटाले का सच सामने लाता है, उसे पहले सस्पेंड, फिर उसके वेतन में कटौती करके 70 लाख तक का नुकसान, फिर नौकरी से ही बाहर कर दिया जाता है। क्या उस अधिकारी के ईमानदारी के खिलाफ प्रबंधन के द्वारा सजा दिया जाने वाला काम, क्या बिना सरकार के समर्थन के प्रबंधन का स्वयं का दुःसाहस है?

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन: अमूल्य प्रियदर्शी की जगह अब SEWA के नए सचिव मनीष पंत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट प्रीमियर लीग सीजन 2 का फाइनल भिलाई टाइटंस ने 1 रन से जीता
Next: शेयर बाजार: ज्यादा लालच खतरनाक, Adani Ports और Adani Enterprises रहा Top Losers

Related Stories

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.