Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल हड़ताल: प्रबंधन के आंकड़े, बायोमेट्रिक पर संयुक्त यूनियन के आरोप, आगे और लड़ाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल हड़ताल: प्रबंधन के आंकड़े, बायोमेट्रिक पर संयुक्त यूनियन के आरोप, आगे और लड़ाई

29/10/2024 1 minute read
SAIL-strike-Joint-union_s-allegations-on-management-data_-biometrics_-further-fight

हड़ताली कार्मिकों को संयुक्त यूनियन ने दिया धन्यवाद। जो लोग ड्यूटी पर गए थे उन्हें आत्म चिंतन करने की सलाह दी गई है।

भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन का बड़ा बयान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त यूनियन का दावा है कि प्रबंधन के सारे दावों के बावजूद भिलाई में हड़ताल अभूतपूर्व तरीके से सफल रही। कई विभागों में तो शत प्रतिशत लोग हड़ताल पर रहे, जिसके लिए भिलाई के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने हड़ताल में भाग लेने वाले सभी कर्मियों एवं प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से हड़ताल को समर्थन करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दिया है। यह लड़ाई 39 महीने का एरियर्स, बोनस फार्मूला रद्द करने, लंबित मांगों का निराकरण करने एवं ठेका मजदूरों का वेतन समझौता को करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में प्रबंधन द्वारा किसी भी किस्म के कार्मिक विरोधी नीतियां बनाने एवं निर्णय लेने के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई है।

ड्यूटी गए कर्मचारियों को करना होगा आत्म चिंतन

हड़ताल के दौरान संयुक्त यूनियनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्मिक अपने घर पर ही रहकर हड़ताल किए। वहीं कुछ कार्मिक साथी जाने अनजाने संयंत्र पहुंच गए उन साथियों को आत्म चिंतन करना चाहिए। यह लड़ाई ट्रेड यूनियन एवं कुछ कर्मियों की नहीं थी बल्कि सेल के सभी इकाइयों में काम करने वाले सभी स्थाई एवं ठेका कर्मियों की थी, क्योंकि प्रबंधन लगातार कार्मिक विरोधी एक तरफा निर्णय ले रहा था, जिस पर रोक लगाने एवं कर्मियों के पक्ष में निर्णय करवाने के लिए सभी यूनियनों ने मिलकर आह्वान किया था।

कर्मचारी किसी न किसी यूनियन से जुड़े हुए हैं। अथवा चुनाव के समय किसी न किसी यूनियन को वोट देते हैं। इसीलिए अपने यूनियन के कहने पर ही हमें इसमें भागीदारी करना था। संयुक्त यूनियन आशा करता है कि आत्म चिंतन कर आने वाले दिनों में होने वाले संघर्षों में सभी कर्मी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रबंधन को कर्मियों के मांगों के पक्ष में निर्णय लेने के लिए मजबूर करेंगे।

प्रबंधन की मजबूरी है गलत आंकड़े प्रस्तुत करना

संयुक्त यूनियन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त यूनियन के आह्वान पर कर्मियों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बावजूद प्रबंधन कर्मियों के संयंत्र में उपस्थित की गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रही है, बायोमेट्रिक उपस्थित प्रणाली को एक दिन के लिए भी बंद न कर पाने की बातें करने वाली प्रबंधन ने 28 अक्टूबर अर्थात हड़ताल के दिन बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम ना केवल बंद कर दिया, बल्कि 28 अक्टूबर की हाजिरी को रजिस्टर में दर्ज कर उन आंकड़ों को जोड़-तोड़ कर प्रस्तुत किया।

संयुक्त यूनियन इस बात को समझ सकता है कि सेल प्रबंधन को दिखाने के लिए गलत आंकड़े प्रस्तुत करना भिलाई प्रबंधन की मजबूरी है।

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

संयुक्त यूनियन के नेताओं ने कर्मियों से अपील किया है कि हड़ताल के दिन कर्मियों ने जिस एकता का परिचय दिया है, उसे और मजबूत करें। क्योंकि जिस मांग पत्र को प्रबंधन के सामने रखकर इस संघर्ष को शुरू किया गया है। वह संघर्ष मांगे पूरी होते तक जारी रहेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल हड़ताल खत्म होते-होते सीनियर कर्मचारी बीच सड़क पर बेइज़्ज़त, धक्का-मुक्की, यहां प्रोडक्शन पर असर
Next: ईपीएस 95 पेंशन आंदोलन और कमांडर अशोक पर उठी अंगुली, मिला करारा जवाब…

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.