Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हड़ताल की सजा: प्रमोशन बहाल न करने पर यूनियनों ने बैठक का किया बहिष्कार, ईडी वर्क्स पर तीखा हमला, क्वालिटी-सेफ्टी सर्कल का अब होगा बहिष्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL हड़ताल की सजा: प्रमोशन बहाल न करने पर यूनियनों ने बैठक का किया बहिष्कार, ईडी वर्क्स पर तीखा हमला, क्वालिटी-सेफ्टी सर्कल का अब होगा बहिष्कार

04/01/2025 1 minute read
SAIL strike punishment: Unions boycotted meeting for not restoring promotion, sharp attack on ED Works

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी अब उजागर होती जा रही है। रवैये से आक्रोश भड़कता जा रहा है।

  • 28 अक्टूबर की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का प्रमोशन रोके जाने से बढ़ी है नाराजगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 28 अक्टूबर की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का प्रमोशन रोके जाने का गुस्सा अब दिखना शुरू हो गया है। बीएसपी के पर्सनल विभाग पर नाराजगी निकाली जा रही है। प्रबंधन के रवैये से नाराज संयुक्त यूनियन, बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जबकि बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर पत्नी को मिला ऑफर लेटर, 15 दिन में बकाया भुगतान, नौकरी का वादा

संयुक्त यूनियन ने यह भी निर्णय लिया है कि बीएसपी कर्मचारी अब क्वालिटी सर्कल और सेफ्टी सर्कल में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि प्रबंधन ने हड़ताल में हिस्सा लेने वाले कर्मचारयों को इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से रोक दिया है। पीड़ित कर्मचारियों के समर्थन में बाकी कर्मचारियों से भी अपील की गई है कि वे भी बहिष्कार करें। प्रबंधन को बताएं कि कर्मचारी एकजुट हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’

हर साल की तरह इस बार भी नए साल के शुरुआत में संवाद कार्यक्रम होता है। यूनियन नेताओं की बात प्रबंधन सुनता है। शनिवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई। लेकिन, 11.20 बजे तक कोई अधिकारी पहुंचा नहीं। कर्मचारी यूनियन नेता इंतजार करते रहे। इससे भड़के यूनियन नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। संयुक्त यूनियन के नेता काफी हाउस पहुंचे और उच्च प्रबंधन पर जमकर गुस्सा उतारा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: बार एवं रॉड मिल के कर्मचारी-अधिकारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने अधिकारियों को दो टूक बोल दिया कि जब कर्मचारियों के मुद्दे पर उच्च प्रबंधन आप लोगों की सुन नहीं रहा है तो बात करके क्या फायदा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ईडी का मंत्र हिंदी में ही करें काम, नेहा रानी, प्रतीक, अरुण, अमृता गंगराडे, अविलाष, निलेश ने जीते अवॉर्ड

प्रमोशन रोकने के मौखिक आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि ईडी वर्क्स पर्सनल डिपार्टमेंट के अफसरों को बाबू के अलावा कुछ नहीं समझते हैं। पर्सनल डिपार्टमेंट बाबूगिरी के अलावा कुछ नहीं कर पा रहा है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी

बता दें कि 28 अक्टूबर की हड़ताल में बीएसपी कर्मचारी भी शामिल हुए थे। इसकी सजा के रूप में प्रबंधन ने कर्मचारियों का प्रमोशन ही रोक दिया। इस बात से यूनियनें नाराज हैं। लगातार प्रबंधन पर दबाव डाला जा रहा था कि प्रमोशन को बहाल किया जाए। उच्च प्रबंधन की ओर से कोई तवज्जों न मिलने से आक्रोश भड़का हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, बीएमएस से वशिष्ठ वर्मा, सीटू से एसपी डे, टी.जोगा राव, एटक से विनोद कुमार सोनी, विनय मिश्रा, एचएमएस प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, एक्टू से जेएल कुर्रे, मुक्तानंद, लोइमू से सुरेंद्र मोहंती, डीके सोनी, इस्पात श्रमिक मंच से शेख महमूद, अरुण सार्वा, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता, टंडन दास आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Market Updates: Adani Ports को बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन सकता है शेयर, टॉप लूजर SBI, Coal India, ONGC

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NALCO के सीएमडी होंगे SAIL ISP-DSP के DIC बीपी सिंह, कैबिनेट ने दी मंजूरी, BSP से है नाता
Next: छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में आए 651.62 करोड़

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.