Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: सोशल मीडिया के सूरमा चाहते हैं भगत सिंह पैदा हों पड़ोस में…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: सोशल मीडिया के सूरमा चाहते हैं भगत सिंह पैदा हों पड़ोस में…

27/10/2024 1 minute read
SAIL-Strike-Social-media-warriors-want-Bhagat-Singh-to-be-born-in-the-neighborhood…

28 को सेल हड़ताल। कर्मचारी यूनियनों ने की तैयारी। अब देखना है सोशल मीडिया के धुरंधर कितना साथ देते हैं।

28 को सेल हड़ताल। कर्मचारी यूनियनों ने की तैयारी। अब देखना है सोशल मीडिया के धुरंधर कितना साथ देते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 28 अक्टूबर की हड़ताल को लेकर सोशल मीडिया में धमाल मचा हुआ है। यदि यह धमाल हकीकत में बदल जाए तो भिलाई में ऐतिहासिक हड़ताल होनी तय है। किंतु सोशल मीडिया में कई सूरमा ऐसे ही हैं, जो दूसरों को हड़ताल के संदर्भ में नसीहत दे रहे हैं कि “हड़ताल के दिन ऐसा करना चाहिए, हड़ताल के दिन वैसा करना चाहिए, न जाने हड़ताल के दिन कैसा-कैसा करना चाहिए…”

अक्सर सोशल मीडिया में दो किस्म के लोग सक्रिय रहते हैं। एक वह जो अध्ययन करते हैं। लोगों के बीच काम करते हैं। गतिविधियों को अंजाम देते हैं और उसके बारे में सोशल मीडिया में लिखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

दूसरे वह जो हमेशा दूसरे को नसीहत देते रहते हैं। यह नसीहत देने वाली वो कौम है, जो अक्सर कल्पनाओं में जीते हैं एवं चाहते हैं कि भगत सिंह पैदा हो पड़ोस में…। सोशल मीडिया पर प्रबंधन के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देने का दम भरने वाले, जब जमीन पर लड़ने की बारी आते हैं तो रास्ता बदलकर निकल लेते हैं।

कुछ ऐसा ही नजारा बीएसपी के कई गेट को देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर लंबी-लंबी छोड़ने वाले भिलाई के कुछ छुटभैया नेताओं की बात तो निराली है। प्रबंधन-पुलिस ने ऐसा हड़काया कि बेचारे मुंह ही नहीं खोल पा रहे हैं। लाइमलाइट से नदारद हो गए हैं।

लोग अपने प्रवचनों का 10% भी अमल कर लेते तो

सोशल मीडिया में लिखने वाले लोग अपने प्रवचनों का 10% भी अमल कर लेते तो प्रबंधन कब का घुटने टेक देता।
एक सक्रिय यूनियन नेता ने कहा कि अक्सर यह भी देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया में लोग एक-दूसरे को प्रवचन देने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: बीएसपी की तैयारी हाई डेंसिटी CCTV कैमरे, स्पेशल पॉवर से तत्काल थमाएंगे नोटिस, प्रमोशन, यूनियन रजिस्ट्रेशन पर भी खतरा

वेतन समझौता के मामले में यह कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। यदि लोगों के द्वारा दिए जा रहे प्रवचन का 10% भी अमल कर लेते तो प्रबंधन कब का घुटना टेक देता।

अभी हड़ताल शुरू होने में वक्त है। यदि सोशल मीडिया में लिखने वाले लोग एवं उसे पढ़ने वाले लोग इस लड़ाई पर अपनी भागीदारी करने का मन बना लें। मैदान में उतर जाएं तो निश्चित ही प्रबंधन घुटने टेक देगा और जल्द ही कर्मियों की समस्याओं का समाधान भी निकल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन

भड़ास निकालने का मंच बन कर रह गया है सोशल मीडिया

सोशल मीडिया एक-दूसरे के साथ विचारों के आधार प्रदान करने का मंच है। अपने किए कार्यों को सार्वजनिक करने का मंच है। दूसरे के किए हुए कार्यों की जानकारी हासिल करने का मंच है। सोशल मीडिया में लिखी हुई बातों पर लोग विश्वास करते हैं। किंतु अब स्थितियां ऐसी होने लगी है कि लोग नहीं होने वाले कामों पर अपनी भड़ास निकालने के लिए अनर्गल लिखना शुरू कर दिए। अर्थात सोशल मीडिया भड़ास निकालने का मंच बन कर रह गया है, जिससे बचना चाहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हड़ताल: ड्यूटी जाने वाले अफसरों से गाली-गलौज या बदतमीजी पर BSP OA लेगा कानूनी एक्शन
Next: SAIL हड़ताल या जी का जंजाल: प्रबंधन बोला-रुक जाएगा प्रमोशन, बोनस, वेतन और 5 लाख…

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.