Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मी बोले-अंधेर नगरी…राजा, राजहरा में 100% हुई थी हड़ताल, किसी का नहीं रुका प्रमोशन, भिलाई में क्यों…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मी बोले-अंधेर नगरी…राजा, राजहरा में 100% हुई थी हड़ताल, किसी का नहीं रुका प्रमोशन, भिलाई में क्यों…?

06/01/2025 1 minute read
SAIL workers said - there was 100% strike in Rajhara, no one's promotion stopped, why in Bhilai...?

सेल के भिलाई स्टील प्लांट में ही दो तरह की व्यवस्था पर कर्मचारी भड़के हुए हैं। बीएसपी कर्मचारियों की जुबां से अब ये सबकुछ निकल रहा।

  • वर्क्स प्रबंधन के मौखिक आदेश पर प्रमोशन रोकने का दावा किया गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल में 28 अक्टूबर की हड़ताल होने के बाद भी मामला शांत नहीं है। हड़ताल का हिस्सा रहे कर्मचारियों को प्रबंधन ने सजा दी। प्रमोशन रोक दिया। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में हंगामा बरपा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत पर पत्नी को मिला ऑफर लेटर, 15 दिन में बकाया भुगतान, नौकरी का वादा

वहीं, बीएसपी के राजहरा आयरन ओर ग्रुप ऑफ माइंस (Rajhara Iron Ore Group of Mines) में 100% हड़ताल के बावजूद किसी का प्रमोशन नहीं रोका गया है। इस बात पर राजहरा के पर्सनल डिपार्टमेंट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल में शामिल किसी का प्रमोशन नहीं रोका गया है। सिर्फ भिलाई में ऐसी खबर है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP की GM पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’

सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में ही दो तरह की व्यवस्था पर कर्मचारी भड़के हुए हैं। बीएसपी कर्मचारियों की जुबां से अब निकलने लगा है कि अंधेर नगरी…राजा। प्रमोशन से वंचित कर्मचारी ने कहा-राजा को जो अच्छा लगता था, वही करता था और पूरे राज्य में अंधेरगर्दी मची रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: बार एवं रॉड मिल के कर्मचारी-अधिकारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

अब भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में भी जो नई-नई बातें सामने आ रही है, जिसमें कोई किसी बात की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। लेकिन सब कुछ हो रहा है अंधेर नगरी में…। राजा वाली कहावत बीएसपी में चरितार्थ होती नजर आ रही है, अन्यथा मौखिक आदेश पर इतना बड़ा कदम नहीं उठाया जाता।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: ईडी का मंत्र हिंदी में ही करें काम, नेहा रानी, प्रतीक, अरुण, अमृता गंगराडे, अविलाष, निलेश ने जीते अवॉर्ड

राजहरा माइंस में नहीं रोका गया किसी का प्रमोशन

सूचनाजी.कॉम ने राजहरा कार्मिक विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि वहां इस तरह का कोई भी निर्देश ऊपर से प्राप्त नहीं हुआ है। वहां सभी कर्मियों का निर्धारित समय पर क्लस्टर चेंज प्रमोशन क्वालिफिकेशन बेस प्रमोशन एवं अपग्रेडेशन कर दिया गया है। इससे यह पता चलता है कि उच्च प्रबंधन एक ही संयंत्र के अंदर दो अलग-अलग स्थान पर किस तरह से कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि यह वही राजहरा माइंस है जहां पर 28 अक्टूबर को 100% हड़ताल हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी

कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ता है प्लांट और कर्मचारियों को

इस पूरे घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीटू नेताओं ने कहा कि प्रबंधन की गलतियों का खामियाजा न केवल कर्मियों को भुगतना पड़ता है, बल्कि संयंत्र को भी भुगतना पड़ता है। इसीलिए प्रबंधन को ऐसे कार्यों को अंजाम देने से बचना चाहिए। किंतु हड़ताल की सफलता से बौखलाई प्रबंधन ने कर्मियों के प्रमोशन पर वार करने का जो कार्य किया है, वह समझदार एवं नियमों पर चलने वाले प्रबंधन की निशानी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

मनोबल तोड़ने में हमेशा अव्वल रहा है संयंत्र प्रबंधन

संयंत्र कर्मियों का कहना है कि कर्मियों को कुछ भी देने की जब भी पारी आती है। प्रबंधन उसे देना तो दूर, उल्टा दूसरे संयंत्रों की तरफ ताकने लगता हैं। किंतु कर्मियों के सुविधाओं में कुछ भी कटौती करना हो एक क्षण भी बिना सोचे समझे तुरंत उन कटौतियों को अंजाम दे देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Market Updates: Adani Ports को बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन सकता है शेयर, टॉप लूजर SBI, Coal India, ONGC

यदि मनोबल तोड़ने के मामले में हमारे संयंत्र प्रबंधन को सेल के सभी संयंत्रों में अव्वल कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगा, क्योंकि पिछले दिनों 28 अक्टूबर की हड़ताल को मन में रखकर कर्मियों का नेहरू अवॉर्ड से नाम काटा गया। क्वालिटी सर्किल टीमों से कर्मियों का नाम काटा गया।। अब प्रमोशन पर हमला जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए

संयंत्र के कई अधिकारी खुश नहीं है उच्च प्रबंधन के इस निर्णय से

बीएसपी की ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा-यह बात भी आ रही है कि कर्मियों के सीधे संपर्क में रहने वाले अधिकारी अच्छे से जानते हैं कि जिन कर्मियों का प्रमोशन रोका गया है, वह विभाग में किस तरह से काम करते हैं। उत्पादन में उनका क्या योगदान है।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

किंतु उच्च प्रबंधन के निर्णय के आगे वे कुछ नहीं कह सकते। इसीलिए मौन है। किंतु दबी जुबान इस बात को कह रहे हैं कि उच्च प्रबंधन ने जो निर्णय लिया वह ठीक नहीं है किंतु हम क्या कर सकते हैं वे अधिकारी कहते हैं कि इस गलत निर्णय के खिलाफ हम कर्मियों के समर्थन में तो है किंतु हम खुलकर नहीं बोल पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

अब कार्मिक अधिकारियों के अलग-अलग बयान आ रहे हैं अलग-अलग विभागों में

प्रबंधन द्वारा क्लस्टर चेंज प्रमोशन रोकने को लेकर विगत तीन दिनों में कार्मिक विभाग के अधिकारियों के द्वारा बताई जा रहे मौखिक बयान भी बदल रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि वर्क्स प्रबंधन के मौखिक आदेश पर प्रमोशन रोका गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

अब किसी कार्मिक अधिकारी द्वारा कहा जा रहा है कि एनईपीपी पालिसी में क्लस्टर चेंज प्रमोशन में जो कर्मी फेल हो गए, उन्हें रोका गया है। तो कोई कार्मिक अधिकारी बता रहे हैं कि क्वालिफिकेशन बेस्ड कैरियर ग्रोथ में पांच प्वाइंट पर प्रमोशन अपग्रेडेशन है, जिसमें हड़ताल में शामिल होने पर अपग्रेडेशन रोका जा रहा है। यह सब बातचीत अब प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदम को लीपापोती करने की कोशिश लग रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: केवल पीएम मोदी के शब्दों के मायने हैं, भाजपा नेताओं के बयान का महत्व नहीं, पेंशनभोगी ने दिए सबूत
Next: BSP-BSL हादसे, मौत का जिक्र अधिकारियों के ACR में कराइए SAIL चेयरमैन साहब: BAKS

Related Stories

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.