Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP की जमीन पर बने BIT Durg की खुली पोल, कलेक्टर से जांच की मांग, रिटायरमेंट पॉलिसी गड़बड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP की जमीन पर बने BIT Durg की खुली पोल, कलेक्टर से जांच की मांग, रिटायरमेंट पॉलिसी गड़बड़

Azmat ali 23/08/2025 1 minute read
Serious Aallegations Against BIT Durg Demand For Investigation From The Collector, Retirement Policy is Wrong

बीआईटी में वर्तमान में प्रचलित सेवानिवृत्ति की आयु नीति भी राज्य शासन एवं एआईसीटीई (AICTE) के मापदंडों के प्रतिकूल है।

  • जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के सचिव रविशंकर सिंह ने खुद शिकायत की है।
  • बीआईटी ट्रस्ट आयुक्त स्वयं कलेक्टर दुर्ग हैं तथा मुख्य ट्रस्टी में भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज हैं।
  • भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग में पिछले कुछ वर्षों से ट्रस्ट संचालन में गंभीर अनियमितता का आरोप। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग के ट्रस्ट में व्याप्त अनियमितताओं की जांच और जबरन सेवानिवृत्ति की परंपरा पर रोक लगाने की मांग कलेक्टर दुर्ग से की गई है। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के सचिव रविशंकर सिंह ने खुद शिकायत की है। धांधली का आरोप लगाया गया है।

अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की जमीन पर स्थापित एवं ट्रस्ट के माध्यम से संचालित भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) दुर्ग में पिछले कुछ वर्षों से ट्रस्ट संचालन में गंभीर अनियमितताएँ परिलक्षित हो रही हैं।

बीआईटी ट्रस्ट आयुक्त स्वयं कलेक्टर दुर्ग हैं तथा मुख्य ट्रस्टी में भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज हैं। इसके अतिरिक्त अन्य ट्रस्टीगण भी नामित हैं। विगत वर्षों से ट्रस्ट की नियमित बैठकें आयोजित नहीं हो रही है। महज दो व्यक्तियों द्वारा फोन अथवा निजी चर्चा के माध्यम से ट्रस्ट संचालन किया जा रहा है, जो कि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है।

ट्रस्ट द्वारा संचालित बीआईटी कालेज में वर्तमान में प्रचलित सेवानिवृत्ति की आयु नीति भी राज्य शासन एवं एआईसीटीई (AICTE) के मापदंडों के प्रतिकूल है। विदित हो कि राज्य शासन के समस्त विभागों में सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है। उच्च शिक्षा विभाग एवं सहकारिता विभाग में भी शासन के निर्देशों के अनुसार सेवानिवृत्ति 62 वर्ष में की जाती है। यूजीसी (UGC) के अधीन आने वाले शिक्षकों हेतु यह आयु 65 वर्ष है।

एआईसीटीई की अधिसूचना अनुसार सभी संबद्ध निजी तकनीकी संस्थानों हेतु भी यही मानक लागू हैं। परंतु बीआईटी दुर्ग में 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही वरिष्ठ प्राध्यापकों पर अनैतिक दबाव बनाकर उनसे सेवानिवृत्ति का आवेदन लिखवाया जाता है।

इससे योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को समयपूर्व संस्थान से बाहर किया जा रहा है। यह परंपरा न केवल नियम विरुद्ध है, बल्कि गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा को भी प्रभावित करती है। कालेज के ही कुछ पूर्व छात्र और वर्तमान छात्रों ने योग्य प्राध्यापकों को जबरन सेवानिवृत्त किए जाने पर रोष व्यक्त किया है।

कलेक्टर महोदय से विनम्र आग्रह ये है कि:

1. बीआईटी ट्रस्ट की संरचना, बैठक प्रक्रिया एवं संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जांच कराई जाए।

2. संस्थान में प्रचलित जबरन सेवानिवृत्ति की परंपरा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा संबंधित नियामकीय प्रावधानों के अनुरूप नीति निर्धारित कर लागू की जाए।

मैनेजमेंट कोटा में भी बीएसपी कर्मियों के साथ कोई रियायत नहीं

गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की ज़मीन पर ट्रस्ट के माध्यम से संचालित बीआईटी ने बीएसपी से जमीन लीज पर भी नहीं लिया है। जैसे की भिलाई में और भी शिक्षण संस्थाओं ने ली है। बड़ी ही चतुराई से भिलाई इस्पात संयंत्र के मैनेजिंग डायरेक्टर को ट्रस्टी बना कर झुनझुना थमा दिया और इतनी बड़ी जमीन हथिया ली है, जिसका की कोई भी लाभ भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्यरत कर्मियों को नहीं दिया जाता है। मैनेजमेंट कोटा में भी बीएसपी कर्मियों के साथ कोई रियायत नहीं की जाती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल कर्मचारियों को दीजिए 60 हजार बोनस
Next: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.