Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शब-ए-बारात 2025: मस्जिदों-इबादतगाहों में गुजरी रात, गुनाहों से छुटकारे की हुई बात, मुल्क के लिए उठे हाथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

शब-ए-बारात 2025: मस्जिदों-इबादतगाहों में गुजरी रात, गुनाहों से छुटकारे की हुई बात, मुल्क के लिए उठे हाथ

14/02/2025 (Last updated: 14/02/2025) 1 minute read
Shab-e-Barat 2025: Night spent in mosques and places of worship, talk of redemption from sins, hands raised for the country

कब्रिस्तानों में शाम से ही अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था, देर रात तक सिलसिला बना रहा। मस्जिदों में इबादतें होती रही।

  • #ShabEBaraat2025 के मौके पर मस्जिदों की खासतौर से सजावट की गई। जगह-जगह जलसे होते रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बरकतों की रात शब-ए-बारात इबादतों के बीच गुजर गई। देश-दुनिया की तमाम मस्जिदों, इबादतगाहों में अल्लाह का जिक्र होता रहा। कहीं कुरआन की आयतें गूंजती रही। कहीं अल्लाह के शान में कलाम पेश किए गए। जो लोग दुनिया से रुखसत हो चुके हैं, उनके लिए दुआ की गई। मुल्क की सलामती और अमन-ओ-अमान के लिए खासतौर से दुआ की गई। लोगों ने अपनों और हिंदुस्तान की तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआ की।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 का मामला सुप्रीम कोर्ट गया ही नहीं…! इसलिए सरकार का आया ऐसा जवाब

#ShabEBaraat2025 के मौके पर मस्जिदों की खासतौर से सजावट की गई। जगह-जगह जलसे होते रहे। कब्रिस्तान पर शाम से ही अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था, देर रात तक सिलसिला बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग

भिलाई की सेक्टर 6 जामा मस्जिद में मगरिब की नमाज के बाद खास दुआ का इंतजाम किया गया। यहां इबादतों में लोग मशगूल नजर आए। कोई नफिल नमाज पढ़ता दिखा तो कोई तस्बीह और कुरआन थामे दिखा। दूसरी ओर रामनगर कब्रिस्तान में हजारों की भीड़ देखी गई।

अपने घर वालों के लिए दुआ करने लोग यहां पहुंचे। अकीदत के फूल चढ़ाए और चिराग रोशन किए। यहां इस्लाही जलसे का भी इंतजाम किया गया था। रात साढ़े 10 बजे से जलसा शुरू हुआ। नबी की सुन्नत और बुजुर्गों की अहमियत तक बयान किए गए। नात-ए-पाक पेश किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का लोकसभा में ईपीएफओ पोर्टल पर बड़ा जवाब

रातभर इबादतों के बाद लोगों ने नफिल रोजा भी रखा है। मस्जिदों में सहरी का इंतजाम किया गया था। शुक्रवार को रोजा इफ्तार का नजारा भी मस्जिदों में देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन योजना: व्यापारियों और स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए 55 से 200 तक अंशदान, 3000 मिलेगी पेंशन

वहीं, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav ने एक्स पर लिखा-रहमत और मग़फ़िरत की रात शब-ए-बारात की सभी देशवासियों को पुरखुलुस मुबारकबाद। परवरदिगार हम सभी के गुनाहों को माफ़ करें और मुल्क में अमन-व-अमान, मुहब्बत, खुशहाली और तरक़्क़ी की हम दुआ करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, मोदी सरकार का न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब

इसी तरह देश के कई राजनीति दलों के लोगों ने सभी को शब ए बारात की मुबारकबाद दी। हमारे दिल भाईचारे और शांति से भरे रहें, जीवन प्रकाश से भरा रहे। कुछ इस तरह की दुआ भी की गई।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूमिका, मोदी सरकार और सोशल मीडिया

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 सालों में 263 एशियाई शेरों की गुजरात में बढ़ी आबादी, करोड़ों खर्च
Next: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 पर बिग कमेंट

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.