Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 15 सालों में 263 एशियाई शेरों की गुजरात में बढ़ी आबादी, करोड़ों खर्च
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

15 सालों में 263 एशियाई शेरों की गुजरात में बढ़ी आबादी, करोड़ों खर्च

14/02/2025 (Last updated: 14/02/2025) 1 minute read
Population of Asiatic lions increased by 263 in Gujarat in 15 years

एशियाई शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार ने रिपोर्ट पेश की।

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार एशियाई शेरों को ‘लुप्तप्राय’ श्रेणी में रखा गया है, जबकि 2008 में ये ‘गंभीर लुप्तप्राय’ श्रेणी में शामिल थे।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत में एशियाई शेरों की संख्या बढ़ती जा रही है। अकेले गुजरात राज्य से खबर आ रही है कि यहां 15 सालों में यहां 263 एशियाई शेरों की संख्या बढ़ गई है। 2010 में 411, 2015 में 523 और 2020  में 674 शेरों की रिपोर्ट सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन योजना: व्यापारियों और स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए 55 से 200 तक अंशदान, 3000 मिलेगी पेंशन

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्य सभा में लिखित उत्तर में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एशियाई शेर परियोजना-प्रोजेक्ट लायन गुजरात के गिर क्षेत्र में क्रियान्वित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, मोदी सरकार का न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब

इस परियोजना में संरक्षण और पारिस्थितिकी विकास को समेकित कर गुजरात में एशियाई शेरों को क्षेत्र पारिस्थितिकी-आधार पर संरक्षित रखा जा रहा है। ‘लायन @ 47: अमृतकल विजन’ शीर्षक से तैयार प्रोजेक्ट लायन मसौदे के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूमिका, मोदी सरकार और सोशल मीडिया

शेरों की बढ़ती आबादी के प्रबंधन के लिए उनके अभ्यारण्यों को सुरक्षित और संरक्षित रखना

स्थानीय समुदायों का आजीविका सृजन-संरक्षण तथा पारिस्थितिकी विकास में भागीदारी बढ़ाना

ये खबर भी पढ़ें: हर साल 10 लाख नौकरी का अवसर: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और फाउंडइट में एमओयू साइन

शेरों की बीमारी के निदान और उपचार पर ज्ञान का वैश्विक केंद्र बनाना

प्रोजेक्ट लायन पहल के माध्यम से समावेशी जैव विविधता संरक्षण

एशियाई शेरों की संख्या में वृद्धि का रुझान देखने को मिल रहा है। गुजरात राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में एशियाई शेरों की संख्या का ब्यौरा इस प्रकार है:

वर्ष अनुमानित संख्या
2010 411
2015 523
2020 674

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 का मामला सुप्रीम कोर्ट गया ही नहीं…! इसलिए सरकार का आया ऐसा जवाब

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार एशियाई शेरों को ‘लुप्तप्राय’ श्रेणी में रखा गया है, जबकि 2008 में ये ‘गंभीर लुप्तप्राय’ श्रेणी में शामिल थे। एशियाई शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का लोकसभा में ईपीएफओ पोर्टल पर बड़ा जवाब

गुजरात राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों के दौरान एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए धन का आवंटन निम्न अनुसार है:

वर्ष निधि आवंटन (करोड़ में)
2021-22 91.03
2022-23 129.16
2023-24 155.53

ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension Adalat: 20 साल बाद मिली पेंशन और 22 लाख भी, इधर-19 साल बाद शहीद की मां को मिली अब वाजिब पेंशन
Next: शब-ए-बारात 2025: मस्जिदों-इबादतगाहों में गुजरी रात, गुनाहों से छुटकारे की हुई बात, मुल्क के लिए उठे हाथ

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.