Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को मिला अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को मिला अवॉर्ड

Azmat ali 29/08/2025 1 minute read
Steel Authority of India Limited Received the Award from President Draupadi Murmu

सेल 'रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन' के लिए स्कोप एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

  • सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश बोले-यह पुरस्कार हमारी अनुसंधान एवं विकास टीमों द्वारा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास को दर्शाता है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को साल 2022-23 के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में शानदार काम करने के लिए प्रतिष्ठित “स्कोप एमिनेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में स्कोप द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। यह अवार्ड सेल के स्वदेशी रिसर्च, प्रक्रियाओं में इनोवेशन को अपनाने और टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ने की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। सेल की ओर से यह सम्मान मनीष राज गुप्ता, निदेशक (तकनीकी, परियोजना एवं कच्चा माल) ने ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 हायर पेंशन: BSL अधिकारी-कर्मचारी परेशान, BSOA महासचिव अजय पांडेय ने लिखा लेटर-EPFO Ranchi अपनाए Rourkela का फॉर्मूला

सेल भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों के अनुरूप, स्टील के पूरे वैल्यू चेन में इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है और देश की आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपयोगों के लिए अत्याधुनिक स्टील ग्रेड और तकनीकों के स्वदेशी विकास पर ज़ोर दे रहा है।

कंपनी रेलवे, रक्षा और बुनियादी ढाँचे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों को उच्च-गुणवत्ता वाला इस्पात प्रदान करके, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं और औद्योगिक विकास को सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ये खबर पढ़ें: SAIL NEWS: आवंटित मकान किराए पर देने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों पर Bokaro Steel Plant सख्त, एक्शन की बारी

कंपनी ने अपने कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए IIoT-आधारित स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली (Health Monitoring Systems) एवं इसकी प्रक्रियाओं और कॉइल यार्ड प्रबंधन प्रणाली (Coil Yard Management Systems) जैसे अगली पीढ़ी के समाधानों को अपनाया है। इसके अलावा, सेल कचरे का दोबारा इस्तेमाल करने, चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy) और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के एकीकरण के जरिये सस्टेनेबिलिटी पर भी ज़ोर दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

सेल को मिले इस सम्मान पर बात करते हुए, सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “यह पुरस्कार हमारी अनुसंधान एवं विकास टीमों द्वारा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास और सेल में नवाचार और प्रचालन के बीच गहरे तालमेल को दर्शाता है।

यह एक ऐसे फ्यूचर-रेडी इस्पात उद्योग के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जो जो भारत की जरूरतों को पूरा कर सके और दुनिया भर में मुकाबला कर सके।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CITU Union Election: भिलाई स्टील प्लांट के आक्सीजन प्लांट 2 का विभागीय सम्मेलन, इन्हें मिली जिम्मेदारी
Next: Bhilai Steel Plant: बड़ी संख्या में कर्मचारी हो रहे रिटायर, इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 ने थमाया जमा पूंजी का चेक

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.