Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने बोकारो स्टील प्लांट को दी ये सौगात, पढ़िए पहले दिन क्या किए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने बोकारो स्टील प्लांट को दी ये सौगात, पढ़िए पहले दिन क्या किए

27/01/2025 1 minute read
Steel Minister HD Kumar Swamy gave this gift to Bokaro Steel Plant, read what he did on the first day

मंत्री बोकारो स्टील प्लांट की उत्पादन, परियोजनाओं, चिकित्सा सेवाओं, टाउनशिप की गतिविधियों की जानकारी ली।

  • 2150 टन प्रतिदिन क्षमता के एयर सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन भी किया।
  • केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय एचडी कुमारास्वामी एवं राज्य मंत्रीभारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा का बोकारो दौरा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय एचडी कुमारास्वामी (Union Minister, Ministry of Heavy Industries and Steel HD Kumaraswamy) एवं राज्य मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा (Minister of State, Ministry of Heavy Industries and Steel Bhupatiraju Srinivas Verma) बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel Plant) के प्रथम दौरे पर 27 जनवरी को पूर्वाहन बोकारो पहुंचे।

Steel Minister HD Kumar Swamy gave this gift to Bokaro Steel Plant, read what he did on the first day

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

उनके साथ सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश (SAIL Chairman Amarendu Prakash) भी बोकारो पहुंचे। बोकारो आगमन पर हवाई अड्डा पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी सहित अधिशासी निदेशकों ने उनका स्वागत किया।

Steel Minister HD Kumar Swamy gave this gift to Bokaro Steel Plant, read what he did on the first day

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

अपने बोकारो दौरे के क्रम में सर्वप्रथम मंत्रियों ने इस्पात भवन स्थित मॉडल रूम में संयंत्र के लेआउट की जानकारी ली। तदुपरांत प्लांट भ्रमण के दौरान उन्होंने कोक ओवन एंड कोक केमिकल्स, सिंटर प्लांट-2 परियोजना स्थल, ब्लास्ट फर्नेस नंबर-2 एवं हॉट स्ट्रिप मिल जैसी प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया और उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय एच.डी.कुमारास्वामी ने प्लांट भ्रमण के दौरान मेसर्स आइनॉक्स द्वारा निर्मित 2150 टन प्रतिदिन क्षमता के एयर सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन भी किया। उद्घाटन के मौके पर माननीय राज्य मंत्री, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा, सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, आइनॉक्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन, बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Steel Minister HD Kumar Swamy gave this gift to Bokaro Steel Plant, read what he did on the first day

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

दोपहर में बोकारो निवास में आयोजित एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्रियों को बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel Plant) की उत्पादन, परियोजनाओं, चिकित्सा सेवाओं, टाउनशिप, एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

प्रस्तुतीकरण के दौरान सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, बीएसएल के प्रभारी निदेशक बीके. तिवारी, अधिशासी निदेशक, सीजीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। दौरे के दौरान माननीय मंत्रियों ने बीएसएल के विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों, बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य इत्यादि से भी मुलाकात की। मंत्री का दौरा 28 जनवरी को पूरा होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP कर्मियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने GM से पूछा-सिर्फ 26 EL भरकर एक माह की छुट्टी मिलेगी या नहीं
Next: CIL NEWS: SECL ने प्रो-रेटा टार्गेट का 105% किया हासिल, 880 से ज्यादा को दिया रोजगार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.