Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Stock Market Update: आंध्र प्रदेश में 16,350 करोड़ निवेश करेगी जेएसडब्ल्यू स्टील, बनेगा एकीकृत इस्पात संयंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Stock Market Update: आंध्र प्रदेश में 16,350 करोड़ निवेश करेगी जेएसडब्ल्यू स्टील, बनेगा एकीकृत इस्पात संयंत्र

Azmat ali 03/07/2026 1 minute read
Stock Market Update JSW Steel to invest 16350 Crore in Andhra Pradesh Integrated Steel Plant to be Set Up

शेयर बाजार में रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी, पीएसयू बैंक और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट।

  • भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर रह गया।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। देश की प्रमुख इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने आंध्र प्रदेश में बड़े निवेश का ऐलान किया है। कंपनी की सहायक इकाई जेएसडब्ल्यू रायलसीमा स्टील लिमिटेड ने रायलसीमा क्षेत्र में 20 लाख टन प्रतिवर्ष (2 MTPA) क्षमता वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र के विकास की शुरुआत कर दी है। इस परियोजना में कुल 16,350 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

कंपनी का मानना है कि इस निवेश से आंध्र प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह परियोजना देश की बढ़ती इस्पात मांग को पूरा करने और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। शेयर बाजार में शुक्रवार को दिन भर रहे उथल-पुथल पर डिटेल समाचार आप पढ़िए।

विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 26 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया था।

जून में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार कुछ धीमी

जून महीने में भारत की आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार में हल्की नरमी देखने को मिली। देश का कंपोजिट पीएमआई (Composite PMI) मई के 59.3 से घटकर जून में 57.1 पर आ गया। वहीं सर्विसेज पीएमआई भी 59.8 से घटकर 57.4 दर्ज किया गया। हालांकि 50 से ऊपर का पीएमआई अब भी आर्थिक गतिविधियों में विस्तार का संकेत देता है।

शेयर बाजार की प्रमुख कॉर्पोरेट गतिविधियां

  • अडानी एंटरप्राइजेज ने 3,034.68 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) जारी किया है, जिसमें 5 प्रतिशत तक की छूट देने का विकल्प रखा गया है।
  • एचसीएल टेक ने यूरोप स्थित फॉर्च्यून ग्लोबल-50 कंपनी के साथ 1.14 अरब डॉलर की रणनीतिक साझेदारी की है।
    बीपीसीएल की सहयोगी कंपनी ने 2,312 करोड़ रुपये में आईबीवी ब्राजिल पेट्रोलियो लिमिटाडा की शेष 39.14 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है, जिससे उसकी हिस्सेदारी 100 प्रतिशत हो गई।
  • टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने महाराष्ट्र के धाराशिव में 100.8 मेगावाट क्षमता वाली जेवाली पवन ऊर्जा परियोजना शुरू कर दी है। इसके साथ कंपनी की कुल परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 6.7 गीगावाट हो गई है।
  • जाइडस लाइफसाइंसेज ने भारत में मल्टी-कैंसर डिटेक्शन (MCD) ब्लड टेस्ट की पहुंच बढ़ाने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ समझौता किया है।

बाजार का हाल

शेयर बाजार में शुक्रवार को रियल्टी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं पीएसयू बैंक और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई और अधिकांश यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: New PF Contribution Rule 2026: कर्मचारियों को पसंद नहीं आया नया पीएफ योगदान नियम, कहा-भारी नुकसान
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: जब करोड़ों रुपए खर्च करके अस्पताल संवार रहे तो अब निजीकरण की तैयारी क्यों?

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.