Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SRU Bhilai में भी तनाव से बचाव की काउंसिलिंग शुरू, SAIL कार्मिक लिख लें हेल्पलाइन नंबर 18008909810, WhatsApp 8693822226
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SRU Bhilai में भी तनाव से बचाव की काउंसिलिंग शुरू, SAIL कार्मिक लिख लें हेल्पलाइन नंबर 18008909810, WhatsApp 8693822226

01/03/2025 1 minute read
Stress prevention counseling started in SRU Bhilai also, SAIL personnel should write helpline number 18008909810, WhatsApp number 8693822226

EAP-INDIA के साथ किए गए एक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (EAP) की शुरुआत की गई है।

  • सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई में EAP की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल की उपस्थिति में की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) (Steel Authority of India Limited-SAIL) अपने कर्मचारियों-अधिकारियों के मानसिक, भावनात्मक और पेशेवर सशक्तिकरण के प्रति सतत प्रयासरत है। इसी दिशा में EAP-INDIA के साथ किए गए एक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (EAP) की शुरुआत की गई है, जिसे सेल की सभी इकाइयों में लागू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई में EAP की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल की उपस्थिति में की गई। इस उपलक्ष पर EAP-INDIA की फाउंडर भारती महिमकर के साथ ऑपरेशन मैनेजर-समीक्षा एवं लाइजनिंग मैनेजर-मनीष तोमर भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

कार्यक्रम के दौरान EAP की टीम ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना की प्रमुख विशेषताओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग सेवा पूरी तरह से निशुल्क, गोपनीय और सुरक्षित है। न केवल कर्मचारी बल्कि उनके आश्रित भी बिना किसी झिझक के EAP-INDIA से सीधा संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को व्यक्तिगत एवं पेशेवर चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक काउंसलिंग सहायता प्रदान करना है। यह पहल तनाव प्रबंधन, संघर्ष-समाधान व्यक्तिगत संबंधों में सामंजस्य, चिंता एवं अवसाद, कार्य स्थल पर उत्पीड़न, शोक, दुर्व्यवहार एवं आघात तथा वित्तीय सुरक्षा जैसी जटिल परिस्थितियों से उबरने में सहायता प्रदान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

इस पहल के तहत कर्मचारियों के लिए 24×7 टेलीफोन परामर्श, वेब एवं मोबाइल आधारित ई-काउंसलिंग, वीडियो काउंसलिंग और व्यक्तिगत परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त यह योजना मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल की चुनौतियां, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं, वित्तीय एवं कानूनी परामर्श जैसी आवश्यकताओं के लिए विशेषज्ञ सहायता भी प्रदान करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

साथ ही किसी भी अप्रत्याशित घटना या आपात स्थिति में 48 घंटे के भीतर त्वरित परामर्श सेवा प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे संकट के समय तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

सेल द्वारा शुरू की गई यह पहल कार्यस्थल पर एक स्वस्थ, सशक्त और सहयोगी वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल श्रमिकों के मानसिक और भावनात्मक कल्याण को सुदृढ़ करेगी, बल्कि उनके पेशेवर विकास को भी नयी ऊंचाइयां प्रदान करने में सहायक होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

कार्यक्रम का संचालन मधुसूधन राव-सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन/विद्युत) ने किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (EAP) की आवश्यकता एवं श्रमिकों के जीवन में इसके महत्व को लेकर एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

-EAP कार्यक्रम से कर्मचारियों को मिलेगी 24 x 7 काउंसलिंग और सहयोग।
-यह सेवा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।
-अधिक समावेशी और सुलभ बनाया गया है।
-सेल के कर्मचारी EAP-INDIA के हेल्पलाइन नंबर 18008909810 पर संपर्क करें।
-व्हाट्सएप नंबर 8693822226 या www.eap-india.com पर रजिस्टर कर कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: अवकाश नकदीकरण पर SAIL कर्मचारियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने BSP प्रबंधन को सौंपा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला       

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला में एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र कबड्डी प्रतियोगिता, बीएसपी टीम हो रही तैयार
Next: जेल से बाहर आते ही विधायक देवेंद्र सक्रिय, मिले सचिन पायलट, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से

Related Stories

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.