Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी बी ब्लॉक रेजिडेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रिसाली निगम आयुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर खुलकर बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी बी ब्लॉक रेजिडेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रिसाली निगम आयुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर खुलकर बात

Azmat ali 21/05/2026 1 minute read
Talpuri B Block Residents Association officials met with Risali Municipal Commissioner

STP समस्या पर अध्यक्ष चौरसिया ने कहा-करीब 6-7 वर्ष पूर्व ही बीएसपी के नेटवर्क से जोड़ने संबंधी एनओसी लाकर निगम को सौंपे थे।

  • कॉलोनी के उद्यानों की उचित देखभाल, प्रकाश व्यवस्था, तीन बैडमिंटन कोर्ट और एक ओपन जिम की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी बी ब्लॉक रेजिडेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने रिसाली नगर पालिक निगम की आयुक्त मोनिका वर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्षद सविता धवस भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और अपना परिचय दिया।

अध्यक्ष सुनील चौरसिया के नेतृत्व में परिचय के उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयुक्त के समक्ष तालपुरी बी ब्लॉक कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को विस्तार से रखा। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से कॉलोनी के कुछ हिस्सों में पर्याप्त जलापूर्ति न होने की समस्या और आर्किड परिसर में ओवरफ्लो के कारण हो रही पानी की भारी बर्बादी का मुद्दा उठाया गया।

इसके साथ ही आगामी मानसून की शुरुआत से पहले कॉलोनी की सभी नालियों की सफाई, नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। साफ-सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने सुझाव दिया कि कॉलोनी में आने वाले सफाई कर्मियों की टीम के कार्यों की निगरानी का जिम्मा एसोसिएशन को सौंपा जाए, जिससे आवश्यकतानुसार उनसे बेहतर कार्य लिया जा सके।

बैठक में कॉलोनी के उद्यानों की उचित देखभाल, वहां प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, तीन बैडमिंटन कोर्ट और एक ओपन जिम की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। कॉलोनी की सुरक्षा को रेखांकित करते हुए पदाधिकारियों ने बाउंड्री वॉल के ऊपर लगे जीर्ण-शीर्ण कंटीले तारों के संधारण कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इसके अलावा मुख्य गेट पर स्थित गार्ड रूम से लगे एक वॉशरूम के निर्माण का आग्रह किया गया, जिसके लिए आयुक्त ने पार्षद को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान कॉलोनी में आवारा कुत्तों की समस्या से भी अवगत कराया गया।

कॉलोनी में स्थित एसटीपी (STP) की समस्या पर विस्तार से बात करते हुए अध्यक्ष चौरसिया ने कहा कि करीब 6-7 वर्ष पूर्व ही हम लोगों ने बीएसपी के नेटवर्क से जोड़ने संबंधी एनओसी लाकर निगम को सौंप दी थी, इसके बावजूद निगम इस अवसर का लाभ लेने में विफल रहा।

इस पर आयुक्त ने जानकारी दी कि पिछला टेंडर अधिक कीमत की वजह से नहीं हो सका था, लेकिन जल्द ही इसके लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा। अंत में कॉलोनी की सुरक्षा और अमन-चैन के मद्देनजर एक अतिरिक्त गेट के निर्माण पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में रिसाली निगम की ओर से आयुक्त के अलावा सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, पीआरओ मुकेश देशमुख एवं गोपाल राम सिंह उपस्थित थे। वहीं तालपुरी बी ब्लॉक रेजिडेंस एसोसिएशन की ओर से श्रीमती सविता धवस, अध्यक्ष सुनील चौरसिया, आर.के. दत्ता, डॉ. लक्षप्रद, पायल पवार, रामनारायण साहू, एस.एल. साहू, के.एन. दिवाकर, काशी राम देशमुख, वेणुगोपाल देवांगन, सत्यनारायण महाराणा, एस.एल. वर्मा, एस.आर. मालवीय, राजू पवार और एस.के. चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय दुर्ग में BPA प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें आवेदन
Next: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: 2 दिन में Bhilai Steel Plant के 57 अधिकारी-कर्मचारी ने भरे वीआर, नौकरी छोड़ने वाले तैयार

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.