Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गंगा पार रेती से हटने लगी टेंट सिटी, दीपावली से पहले फिर बसेगी, मत होइए मायूस, बनारस में 15 जून से चलेगी वॉटर टैक्‍सी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

गंगा पार रेती से हटने लगी टेंट सिटी, दीपावली से पहले फिर बसेगी, मत होइए मायूस, बनारस में 15 जून से चलेगी वॉटर टैक्‍सी

29/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Tent-city-started-moving-from-the-sand-across-the-Ganges-will-settle-again-before-Diwali-dont-be-disappointed-water-taxi-will-run-in-Banaras-from-June-15
  • 15 जून तक मानसून की दस्‍तक से पहले टेंट सिटी को हटा कर रेती को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। बनारस में जनवरी में गंगा पार रेती पर बसाई गई टेंट सिटी को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। 15 जून तक मानसून की दस्‍तक से पहले टेंट सिटी को हटा कर रेती को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। इस वजह से जून की बुकिंग बंद कर दी गई है। लेकिन, पर्यटकों को मायूसी हाथ नहीं लगेगी। बनारस आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्‍तार के क्रम में वॉटर टैक्‍सी का संचालन शुरू होगा। 15 जून को वॉटर टैक्‍सी का शुभारंभ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे।

वॉटर टैक्‍सी के संचालन की जिम्‍मेदारी परिवहन निगम को दी गई है। प्रथम चरण में चलने वाली दो वॉटर टैक्‍सी रामनगर से शुरू होकर रविदास घाट, हरिश्‍चंद्र घाट, दशाश्‍वमेध, विश्‍वनाथ धाम के गंगा द्वार ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए नमो घाट तक की यात्रा कराएगी।

नमो घाट से भी वॉटर टैक्‍सी मिलेगी। इससे काशी विश्‍वनाथ धाम तक जाया जा सकेगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक वॉटर टैक्‍सी के साथ ही गंगा में एंबुलेंस व शव वाहिनी चलाने की भी योजना है। इसके लिए गुजरात की एक कंपनी ने सीएसआर फंड से 10 वॉटर टैक्‍सी उपलब्‍ध कराई है।

वॉटर टैक्‍सी यात्रियों की मांग के अनुसार अलग-अलग घाट पर जाएगी। यहां से यात्रियों को बैठाने के बाद फिर निर्धारित घाट पर उतारकर आगे बढ़ जाएगी। एक टैक्‍सी में एक बार में 50 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें बैठने की अच्‍छी सुविधा के साथ खाने-पीने की भी व्‍यवस्‍था होगी।

गंगा पार रेती से हटने लगी टेंट सिटी, दीपावली से पहले फिर बसेगी

बनारस में जनवरी में गंगा पार रेती पर बसाई गई टेंट सिटी को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। 15 जून तक मानसून की दस्‍तक से पहले टेंट सिटी को हटा कर रेती को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। इस वजह से जून की बुकिंग बंद कर दी गई है। जनवरी से अब तक चार महीने में टेंट सिटी में दो लाख से ज्‍यादा सैलानी ठहर चुके हैं।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डा. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मानसून की दस्‍तक से पहले टेंट सिटी हटाने के लिए सभी को सूचना दी जा चुकी है। टेंट सिटी हटने के बाद यहां स्‍थापित बिजली, सीवर, पेयजल की सुविधाओं के लिए लगाए गए संसाधनो को हटाया जाएगा। सबको अपने संसाधन सुरक्षित करने होंगे। मानसून का सीजन बीतने के बाद देव दीपावली से पहले रेती पर फिर टेंट सिटी बसाई जाएगी।

सितम्‍बर से टेंट सिटी बसाने का काम शुरू हो जाएगा। उस समय टेंट सिटी का विस्‍तार कर क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इस बीच टेंट सिटी बसाने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल (एनजीटी) में चल रही सुनवाई पर सभी की निगाह लगी हुई है।

एनजीटी में दायर याचिका में कहा गया है कि गंगा की तलहटी में टेंट सिटी बसाना पर्यावरण और पर्यावरणीय कानून के खिलाफ है। टेंट सिटी के मलजल और गंदगी से गंगा के जलीय जीवों को खतरा बताया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: काशी विश्‍वनाथ मंदिर में 15 जून से RFID कार्ड से श्रद्धालु करेंगे सुगम दर्शन, फर्जीवाड़े पर लगाम
Next: Bokaro Steel Plant की यूनियनें भाजपा सांसद के खिलाफ उतरी सड़क पर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.