Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दारू, मारपीट, खून से लथपथ, चाकूबाजी के रुझान आने शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दारू, मारपीट, खून से लथपथ, चाकूबाजी के रुझान आने शुरू

12/10/2024 1 minute read
Crime-graph-starts-increasing-in-Bhilai-Durg-cases-of-assault-and-stabbing-are-reaching-hospitals.-
  • नवरात्रि में शांति के बाद अब फिर से अपराध का ग्राफ बढ़ने का दे रहा संकेत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दशहरा बीता भी नहीं, शांतिपूर्ण माहौल अब अशांत होना शुरू हो गया है। दारू का साइड इफैक्ट (Side Impact) देखने को मिल रहा है। अस्पतालों (Hospitals) में पहुंच रहे केस इसकी गवाही दे रहे हैं। दारू की वजह से मारपीट, चाकूबाजी की वारदात बढ़नी शुरू हो रही है।  मोहल्ले-मोहल्ले में अपराध का ग्राफ अचानक से बढ़ना शुरू हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट का दायरा देवबलोदा मंदिर की चौखट तक, जानिए क्या-क्या कराएगा काम

इसी का जायदा लेने के लिए सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) की टीम अस्पतालों में पहुंची। सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रात करीब 11 बजे तक शांति का माहौल दिखा। अस्पताल के स्टाफ और पुलिस वालों के माथे पर इस बात की चिंता थी कि शनिवार से केस अचानक से बढ़ने तय है। हर साल का अनुभव समेटे अस्पताल के कर्मचारियों का दावा था कि नवरात्रि में बड़ी शांति रही। अच्छा लगा। अब फिर से दारू अपना प्रकोप दिखाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में 15 को भी हड़ताल, राजेंद्र सिंह ने नाम लिए बगैर दिया जवाब…

सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) की टीम रात करीब सवा 12 बजे दुर्ग जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां का मंजर हैरान करने वाला था। ट्रामा सेंटर का एक भी बेड खाली नहीं था। दो बेड ऐसे दिखे कि दो-दो मरीज एक बेड पर आराम फरमा रहे थे, क्योंकि यह होश में ही नहीं थे। दारू के नशे में लड़-झगड़कर अस्पताल पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बेड पर लेटाया गया, जहां चंद मिनटों में ही ये खर्राटा लेते दिखे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा की सूरत बदलने में जुटा भिलाई स्टील प्लांट, ईडी ने किया भूमिपूजन

घड़ी की सुई जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, क्राइम का सबूत अस्पताल की चौखट पर पहुंच रहा था। पुलगांव थाने की गाड़ी रुकी। जख्मी हालत में एक व्यक्ति नीचे उतरा। चेकदार शर्ट खून से लथपथ थी। दोनों पैर से खून रिस रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: झारखंड के रामगढ़ कर्णपुरा कोयला खदान में मिली शेल गैस

चप्पल लाल हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस के मुताबिक बाप-बेटे में शराब के नशे में झगड़ा हुआ। बेटे ने कैंची से बाप पर हमला कर दिया, जिससे राजपूत लहूलुहान हो गया। पीठ और पैर पर गहरे जख्म हुए। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बिग न्यूज: 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान

राजपूत को लेकर पुलिस आगे बढ़ने वाली थी कि मटपारा के करीब आधा दर्जन युवक भागते हुए पहुंचे। इनके साथ एक युवक जख्मी हालत में था। माथे से खून निकल रहा था। जख्मी भाई साहब को लेकर आने वाले खुद संभल नहीं पा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS में नहीं है खदान का प्रतिनिधित्व, दायर होने जा रहा परिवाद

साथियों ने इतना शोर मचाया कि ड्रेसर को तल्ख लहजे में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। इसके बाद राहुल यादव का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में एक किशोरी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी, बताया गया कि उसने कुछ नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP SMS 3 हादसा, पोस्टमार्टम, नौकरी पर बड़ा अपडेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market News: अडानी के इस शेयर का भाव 2019 में था 136 रुपए, आज 3,129 रुपए, अब इतना नुकसान
Next: दशहरा पर भयानक हादसा, कार नहर में डूबी, 4 बच्चों संग 8 की मौत, 15 साल की लड़की लापता

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.