Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कार गेट पास पर भावी DIC-ED का शुक्रिया, E-0 परीक्षा और पात्रता पर डिप्लोमाधारियों की ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कार गेट पास पर भावी DIC-ED का शुक्रिया, E-0 परीक्षा और पात्रता पर डिप्लोमाधारियों की ये मांग

Azmat ali 07/11/2025 1 minute read
Thanks to the Future DIC-ED on the Car Gate Pass Diploma Holders Now Demand this on the E 0 Exam and Eligibility

E-0 प्रोमोशन पालिसी में बदलाव की मांग। क्वालिफिकेशन के कर्मियों के लिए भी पात्रता को कम करने के मुद्दे पर ईडी से चर्चा की गई।

  • E-0 परीक्षा में डिप्लोमा होल्डर को S-6 ग्रेड से, डिग्री होल्डर को S-5 ग्रेड से पात्रता देने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल कर्मचारियों के लिए चार पहिया वाहन पास जारी करने के फैसले पर खुशी मनाई जा रही है। साल 2023 से मुद्दा उठाने वाले बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन BIDU के प्रतिनिधि मंडल ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक संकार्य तथा भावी डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन व अधिशासी निदेशक परिचालन अनूप कुमार दत्ता का शुक्रिया अदा किया।

गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के भावनाओं को समझते हुए S1 ग्रेड से सभी कर्मचारियों को चार पहिया वाहन का पास निर्गत करने के लिए बीएसएल के डायरेक्टर इन्चार्ज, सभी अधिशासी निदेशक, एवम मानव संशाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक प्रभारी सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO-श्रम मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानकर 2014 से पूर्व रिटायर्ड को दे EPS 95 हायर पेंशन

यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि बीएसएल के नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारी के लिए चार पहिया वाहन का पास निर्गत करना प्रबंधन का बहुत ही सही निर्णय है। मौसम के विषम परिस्थितियों बारिश, अत्यधिक ठंडी एवम अत्यधिक गर्मी में कठिनाइयों का सामना करते हुए बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी अपने दो पहिया वाहन से प्लांट में आकर ड्यूटी कर रहे हैं।

और प्लांट के उत्पादन में योगदान कर रहे हैं। इसके अलावा प्लांट में कार्य करते हुए कभी कभी देर रात हो जाने पर घर जाने के दौरान कुत्तों के कारण दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती थी। अब प्लांट के अंदर चार पहिया वाहन ले जाने की अनुमती मिल जाने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: कर्मचारी अब प्लांट में ले जा सकेंगे चार पहिया वाहन, BAKS, डिप्लोमाधारी यूनियन और संघ ने लिया श्रेय

महामंत्री ने कहा-वर्ष 2023 से डिप्लोमा यूनियन के द्वारा इस मांग को प्रबंधन के हरेक स्तर पर गंभीरता के साथ उठाया जा रहा था। प्रबंधन के द्वारा इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने के कारण बीएसएल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा।

साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये भी ये एक बहुत महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा। इसके अलावा युवा कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ के लिए E-0 प्रोमोशन पालिसी में बदलाव करते हुए E-0 परीक्षा में डिप्लोमा होल्डर को S-6 ग्रेड से, डिग्री होल्डर को S-5 ग्रेड से पात्रता देने एवम अन्य क्वालिफिकेशन के कर्मियों के लिए भी पात्रता को कम करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर, संयुक्त महामंत्री प्रेमनाथ राम, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, नितेश कुमार, राहुल सिंह, अमन बास्की, नाबा हेम्ब्रम उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कर्मयोगी प्रोग्राम में भूखे-प्यासे रहे कर्मियों का हंगामा, फेंके बर्तन, फैला रायता

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO-श्रम मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानकर 2014 से पूर्व रिटायर्ड को दे EPS 95 हायर पेंशन
Next: SAIL पैसा देकर सलाह मांग रहा, अपने अस्पतालों को निजीकरण के रास्ते में कैसे धकेलें…

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.