Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आवागमन की सुविधा हेतु संयंत्र द्वारा मरोदा गेट पर किया जा रहा पार्किंग स्थल का निर्माण
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आवागमन की सुविधा हेतु संयंत्र द्वारा मरोदा गेट पर किया जा रहा पार्किंग स्थल का निर्माण

07/12/2024 1 minute read
The plant is constructing a parking lot at Maroda Gate to facilitate movement

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) अपने कर्मचारियों के आवाजाही को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में संयंत्र के मरोदा गेट में शिफ्ट के समय बड़ी संख्या में दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिस पर विशेष ध्यान देते हुए उच्च प्रबंधन द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु मरोदा गेट के निकट एक बड़े पार्किंग स्थल निर्माण का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Varanasi News: रिक्शा से चलने वाले 7 बार के पूर्व विधायक ‘दादा’ ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी डूबे शोक में

जिसका निर्माण कार्य नगर सेवाएं विभाग ने द्वारा शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। इस पार्किंग स्थल का निर्माण लगभग 100 X 80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल

पार्किंग स्थल के निर्माण के बाद मरोदा गेट से आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं ठेका मजदूरों को ट्राफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य में संयंत्र के ही आतंरिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल

जिसमें मुख्यत: मटेरियल रिकवरी विभाग (एमआरडी) द्वारा दिए गए वेस्ट स्लैग से जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। मटेरियल रिकवरी विभाग (एमआरडी) से प्राप्त 100 ट्रक वेस्ट स्लैग डालकर अच्छे से रोलिंग की जा रही है जिसके बाद और स्लैग पुन: डाला जाएगा। पार्किंग निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है तथा 10 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

इसी प्रकार संयंत्र के खुर्सीपार रोलिंग मिल गेट एवं बोरिया गेट में भी भारी वाहनों की निरन्तर आवाजाही एवं शिफ्ट के समय यातायात की स्थिति कठिन बनी रहती है, इसे सहज बनाने के लिए दोनों गेट पर पूर्व ही सर्वसुविधायुक्त पार्किंग का निर्माण किया जा चुका है। यह पार्किंग शिफ्ट के समय यातायात में सुविधा के साथ-साथ बारिश के दिनों में कीचड़ व गंदगी जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में

हाल ही में 5 दिसंबर 2024 को मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता एवं महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री विष्णु पाठक ने अपने विभागीय सहयोगियों सहित स्थान का अवलोकन किया एवं कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया। आगामी सप्ताह में इस योजना को पूर्ण कर लिया जाएगा। इन पार्किंग स्थलों के निर्माण से कर्मचारियों को जहां आवागमन में और अधिक सुविधा मिलेगी वहीं, दूसरी ओर भीड़युक्त सड़कों के कारण संभावित दुर्घटना में भी कमी आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की ताज़ा रिपोर्ट, प्रोडक्शन रिकॉर्ड पर ये हैरान करने वाले आंकड़े
Next: SAIL BSP SEWA: 30 लाख के ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प जारी, 15 दिसंबर तक मौका

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.