Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल

26/11/2024 1 minute read
Split in SAIL NJCS union, CITU now alone, will there be strike again?

सीटू पर बाकी एनजेसीएस यूनियनों की भौं चढ़ चुकी है। अब संयुक्त यूनियन का हिस्सा सीटू रहेगा या नहीं, इस पर फैसला होगा।

  • दिल्ली में मुख्य केंद्रीय श्रमायुक्त के यहां बैठक।
  • सेल प्रबंधन और सीटू में तीखी बहस।
  • इंटक, एचएमएस, एटक और बीएमएस एक तरफ।
  • सेल कर्मचारियों के बोनस, बकाया एरियर का मामला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के मुद्दे पर केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के पास मंगलवार को बैठक हुई, जो विवादित हो चुकी है। एनजेसीएस यूनियनों (NJCS Unions) में खींचतान बढ़ गई है। हालात ऐसे दिख रहे हैं कि कहीं एक और हड़ताल तक बात न पहुंच जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSL OA ने ED सीआर महापात्रा, अनिल कुमार, एमपी सिंह और BSP के ईडी ऑपरेशन राकेश कुमार को दी बधाई, देखिए फोटो

सीटू ने मीटिंग मिनट्स पर साइन करने से इन्कार किया, जिसको आधार बनाकर प्रबंधन ने साइन नहीं किया। प्रबंधन का कहना है कि जब एनजेसीएस यूनियनों (NJCS Unions) में ही एक राय नहीं है, तो एनजेसीएस मीटिंग बुलाकर क्या होगा। कोई फैसला होगा ही नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने 45 मिनट में की 10 किलोमीटर की दौड़, जीता अवॉर्ड

वहीं, सीटू पर बाकी एनजेसीएस यूनियनों (NJCS Unions) की भी भौं चढ़ चुकी है। अब संयुक्त यूनियन का हिस्सा सीटू रहेगा या नहीं, इस पर फैसला होगा। जल्द ही इंटक, एचएमएस, एटक और बीएमएस नेताओं की बैठक होगी। कर्मचारियों के मुद्दे पर आगे की रणनीति बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त

एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि सीटू के रवैये ने वाकई मायूस किया है। जो मुद्दा उठाना था, वह एनजेसीएस में उठना था। श्रम विभाग ने हम यूनियन नेताओं की बात को सुना।

एनजेसीएस मीटिंग (NJCS Meeting) तक बात आई। पर जब रिजल्ट का वक्त आया तो सीटू ने पानी फेर दिया। अब प्रबंधन एनजेसीएस मीटिंग से भागेगा। जो काम आसानी से हो रहा था, उसे जटिल कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ED: भिलाई स्टील प्लांट के अनीश सेन गुप्ता, एसके गजभिए, डॉ. रवींद्र नाथ और पीके सरकार को DIC ने सौंपा प्रमोशन ऑर्डर

एनजेसीएस मीटिंग (NJCS Meeting) का हिस्सा रहे एटक के केंद्रीय नेता विद्यासागर गिरी ने कहा-सारी मेहनत पर भंटाधार हो गया। स्टील मजदूरों की जो नई उम्मीद बनी थी, पानी फिर गया। एटक, इंटक, बीएमएस, एचएमएच एक तरफ थे। सीटू अलग राह पर ही चल रहा था।

 ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 उच्च पेंशन पर मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, पढ़िए डिटेल

इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा-कर्मचारियों के मुद्दे पर सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना है। यही प्रयास हो रहा था, लेकिन एनजेसीएस की सहयोगी यूनियन की जिद पर प्रबंधन भी बैठक से बाहर हो गया। कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: अगर ये मांग होती रही तो कइयों को न्यूनतम पेंशन 1000 भी नहीं मिल सकती

बैठक में एचएमएस से राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, एटक से विद्यासागर गिरी, सीटू से ललित मोहन मिश्र, इंटक हरजित सिंह, वंश बहादुर सिंह, बीएमएस संजीत बनर्जी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी
Next: Varanasi News: रिक्शा से चलने वाले 7 बार के पूर्व विधायक ‘दादा’ ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी डूबे शोक में

Related Stories

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.