Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन, पेंशनभोगी कल्याण और ग्रेच्युटी पर सरकार का ये दावा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशन, पेंशनभोगी कल्याण और ग्रेच्युटी पर सरकार का ये दावा

06/11/2024 1 minute read
This claim of the government on pension, pensioner welfare and gratuity

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेहरू पार्क, नई दिल्ली में श्रमदान गतिविधियों में हिस्सा लिया।

  • विभाग ने पेंशनभोगियों के कल्याण, उनके अधिकारों को बनाए रखने और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners Welfare) (डीओपीपीडब्ल्यू) ने स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोक शिकायतों के लंबित मामलों में कमी लाने तथा भौतिक और ई-फाइलों की संख्या कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने  डीओपीपीडब्ल्यू के सचिव वी. श्रीनिवास और डीएआरपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेहरू पार्क, नई दिल्ली में श्रमदान गतिविधियों में हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें: भविष्य निधि में जमा रकम, 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन और पेंशनभोगियों का टेंशन

पुराने रिकार्डों की छंटाई

विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के दौरान समीक्षा के लिए काफी संख्या में ई-फाइलों की पहचान की। अभिलेखों की समीक्षा के बाद, 3976 पुराने रिकॉर्ड/फाइलों में से 1567 को हटाया गया और 4087 ई-फाइलों में से 1697 को बंद कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान से जुड़ा बड़ा अपडेट

नियमों में आसानी

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners Welfare) ने स्वीकृति मिलने के बाद अक्टूबर, 2024  में एससीडीपीएम 4.0 के दौरान नियमों को आसान बनाने की दिशा में पेंशन में संशोधन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिरिक्त पेंशन देने की शर्तों आदि के संबंध में 54 ओएम जारी किए और सीसीएस (पेंशन) नियमों की अधिसूचना के बाद जारी स्पष्टीकरण को भी दोहराया। निरंतर सुधारों के माध्यम से विभाग ने पेंशनभोगियों के कल्याण, उनके अधिकारों को बनाए रखने और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension कैलकुलेशन, ब्याज पर बड़ी खबर, 18 सीबीटी ट्रस्टी-EPFO के पास SEFI का खास लेटर

लोक शिकायत निपटारा

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners Welfare) ने केन्द्र सरकार के पेंशनभोगियों से प्राप्त लोक शिकायतों के निपटारे का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करते हुए कुल 5,100 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: उच्च पेंशन की ताज़ा खबर: EPS 95 हायर पेंशन और Exempted ट्रस्ट पर  EPFO आयुक्त का बड़ा बयान, खुशी से उछल पड़े पेंशनभोगी

डीओपीपीडब्ल्यू में अपनाई गई सर्वोत्तम विधियां

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners Welfare) ने दिनांक 30.05.2024 के कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से 1 जनवरी, 2024 से सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20.00 लाख रुपये से बढ़ाकर 25.00 लाख रुपये कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में Minerals, Metals से अच्छी खबर, आयरन ओर प्रोडक्शन 5.5% बढ़ा

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners Welfare) ने दिनांक 16.08.2024 के डीओ पत्र, 23.08.2024 की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक और 30.08.2024 के डीओ पत्र के माध्यम से भारत सरकार के सभी पात्र अधिकारियों/कर्मचारियों को बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का जल्द से जल्द भुगतान जारी करने के लिए सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों के साथ मामला उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें: 4 नवंबर को ईपीएस 95 पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को होगा 2 साल पूरा, सरकार के कान पर नहीं रेंग रही जूं

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (Department of Pension and Pensioners Welfare) के निरंतर प्रयासों से अक्टूबर 2024 के महीने में बढ़ी हुई ग्रेच्युटी के भुगतान के मामले घटकर 100 से भी कम हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र का निधन, पीएम मोदी भी दुखी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना: हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख, सरकार लेगी 75% क्रेडिट गारंटी
Next: Stock Market Update: टाटा स्टील और जिंदल स्टील से खास खबर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.