Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई रेलवे स्टेशन की बदली तकदीर, पैसेंजर के लिए ये है खास, मोदी करेंगे उद्घाटन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई रेलवे स्टेशन की बदली तकदीर, पैसेंजर के लिए ये है खास, मोदी करेंगे उद्घाटन

20/05/2025 1 minute read
This is special for passenger at Bhilai railway station, Modi will inaugurate

सुविधा, संस्कृति और सशक्तिकरण का प्रतीक अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित भिलाई रेलवे स्टेशन।

  • भिलाई स्टेशन परिसर में चित्रकूट जल प्रपात, इस्पात नगरी के इतिहास और परंपराओं से जुड़ी भित्तिचित्रों की झलक दिख रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी का आधुनिक रेल द्वार भिलाई रेलवे स्टेशन (Bhilai Railway Station) औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध भिलाई, छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्र है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत यहां स्थित है भिलाई रेलवे स्टेशन । यह स्टेशन न केवल यात्रियों के आवागमन का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) जैसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं से जुड़ा हुआ एक जीवनरेखा केंद्र भी है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: राष्ट्रीय हड़ताल 20 मई के बजाय अब 9 जुलाई को, भारत-पाक तनाव से बदली तारीख

प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को साकार करते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में 1337 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी कड़ी में भिलाई स्टेशन को भी आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक समृद्धि से युक्त कर 7.21 करोड़ की लागत से अमृत स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 49 साल में पहली बार पटरी से उतरा बीएसपी का समर कैंप, 1 माह के बजाय अब 20 दिन का, उद्घाटन समारोह तक नहीं

भिलाई स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित प्रमुख तथ्य और नई यात्री सुविधाएं

यात्रियों का स्वागत करता भव्य प्रवेश द्वार
580 वर्गमीटर में नया बुकिंग ऑफिस और केनोपी सहित स्टेशन भवन
1185 वर्गमीटर सुसज्जित सर्कुलेटिंग एरिया
10 प्लेटफॉर्म शेड यात्रियों की सुविधा हेतु
4300 वर्गमीटर में ग्रेनाइट और पेवर ब्लॉक से प्लेटफॉर्म सतह
आधुनिक टॉयलेट स्वच्छता और सुविधा का ध्यान
वातानुकूलित प्रतीक्षालय
नई फर्नीचर सुविधा (स्टेनलेस स्टील व कांक्रीट बेंच)
सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम, टॉवर क्लॉक, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन सूचना बोर्ड
सोलर हाई मास्ट और 10 किलोवॉट पावर का सौर पैनल पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा
साइनेज बोर्ड्स नाम, दिशा और सेवाओं की जानकारी
म्यूरल आर्ट स्थानीय संस्कृति की प्रस्तुति
2 व्हीलर /4 व्हीलर पार्किंग, पोर्च
रिजड लाउंज, फसाड लाइटिंग

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Big News: एक मुश्त संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट, वरना 18% सरचार्ज

प्रमुख विकास और उन्नयन

भिलाई स्टेशन, केवल एक यात्री स्थल नहीं बल्कि स्थानीय पहचान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुका है। स्टेशन परिसर में चित्रकूट जल प्रपात, इस्पात नगरी के इतिहास और परंपराओं से जुड़ी भित्तिचित्रों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को सजग रूप में प्रस्तुत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: छत्तीसगढ़ के सीएम दंतेवाड़ा-बीजापुर पहुंचे, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, CRPF जवानों का बढ़ाया हौसला

इसकी झलक भी स्टेशन पर

स्टेशन की दीवारों को सुसज्जित करते इतिहास दीवार और म्यूरल आर्ट
आकर्षक स्टेच्यु और म्यूरल्स आदिवासी जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को समर्पित
आधुनिक प्रकाश व्यवस्था-पोर्च, प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया में
प्रतीक्षालयों में वातानुकूलन और आधुनिक फर्नीचर
पर्यावरण-अनुकूल हरियाली और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
अपने नये स्वरूप में भिलाई स्टेशन, भारतीय रेल के “अमृत भारत” विजन का सजीव उदाहरण है
जहाँ यात्री सुविधा, आधुनिकता और सांस्कृतिक मूल्यों का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: सीएम साय बोले-छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वन नेशन-वन इलेक्शन: पीएम मोदी की सोच और चुनाव पर खुलकर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय
Next: कर्मचारी पेंशन योजना पर बड़ी खबर, ईपीएफओ-पेंशनभोगी की ताज़ा रिपोर्ट जारी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.