Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वन नेशन-वन इलेक्शन: पीएम मोदी की सोच और चुनाव पर खुलकर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

वन नेशन-वन इलेक्शन: पीएम मोदी की सोच और चुनाव पर खुलकर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय

20/05/2025 1 minute read
One Nation-One Election: Former Assembly Speaker Prem Prakash Pandey Speaks Openly on PM Modi's Thinking and Election

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं यंगिस्तान संयोजक मनीष पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। देश हित में बड़ा फैसला बताया।

  • एक राष्ट्र, एक चुनाव: लोकतंत्र को गति देने की दिशा में एक सार्थक कदम। 
  • वन नेशन-वन इलेक्शन अभियान के तहत एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की दूरदर्शी सोच “एक राष्ट्र-एक चुनाव” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एकदिवसीय सेमीनार का आयोजन भिलाई सेक्टर 4 में हुआ। यंगिस्तान द्वारा आयजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की मूल भावना, संविधान की विविधता और “वन नेशन, वन इलेक्शन” जैसे विचारों पर खुलकर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: राष्ट्रीय हड़ताल 20 मई के बजाय अब 9 जुलाई को, भारत-पाक तनाव से बदली तारीख

प्रेम पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का सार असहमति से सहमति की ओर बढ़ना है। यदि हर कोई एक मत हो, तो लोकतंत्र का कोई औचित्य नहीं रह जाता। देश का संविधान इसीलिए समावेशी है क्योंकि उसमें देश के हर कोने से आए प्रतिनिधियों की आवाज शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: 49 साल में पहली बार पटरी से उतरा बीएसपी का समर कैंप, 1 माह के बजाय अब 20 दिन का, उद्घाटन समारोह तक नहीं

डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं ने देश के संविधान को बनाते समय विश्व भर की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं को आत्मसात किया। सबका उद्देश्य एक ही था कि भारत की विविधता में एकता को सुरक्षित और सशक्त बनाना।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Big News: एक मुश्त संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट, वरना 18% सरचार्ज

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भारत में जितने चुनाव होते हैं, उतने शायद दुनिया के किसी अन्य लोकतंत्र में नहीं होते। पंचायतों से लेकर संसद तक, सहकारी समितियों से लेकर मंडियों और कॉलेजों तक, हर स्तर पर चुनाव होते हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत ने लोकतंत्र को सिर्फ एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जीवनशैली के रूप में अपनाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: छत्तीसगढ़ के सीएम दंतेवाड़ा-बीजापुर पहुंचे, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, CRPF जवानों का बढ़ाया हौसला

श्री पाण्डेय ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” की अवधारणा को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आज़ादी के बाद जो संविधान सभा बनी, वही आगे चलकर लोकसभा में तब्दील हुई। भारत में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और नगर निकायों के लिए अलग-अलग चुनाव होते हैं, जिससे समय और संसाधनों की भारी खपत होती है।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: सीएम साय बोले-छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र

इसलिए इस विचार को गंभीरता से लिया जाना चाहिए कि क्या सभी चुनाव एक साथ संभव हैं? संविधान की संरचना और चुनावी प्रक्रियाओं का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की राज्यसभा अमेरिका की सीनेट की तरह है, लेकिन उसका कार्यकाल छह वर्षों का रखा गया है, जबकि अमेरिका में यह पाँच वर्षों का होता है।

ये खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: तिरंगा थामे सड़क पर निकल पड़े सीएम साय संग मंत्री-विधायक, सांसद

राज्यसभा एक स्थायी सदन है, जिसमें हर दो वर्ष में एक तिहाई सदस्यों का चयन होता है। चुनावों के दौरान लगने वाली आचार संहिता केवल योजनाओं की घोषणा पर रोक नहीं लगाता, बल्कि प्रशासनिक कार्यों की गति को भी धीमा कर देता है। अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों तक, लाखों लोग चुनावी कार्य में लग जाते हैं, जिससे नियमित सरकारी कामकाज प्रभावित होता है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात देने वाले डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभाला पदभार

श्री पाण्डेय ने कहा कि देश में लगभग नौ लाख मतदान केंद्र हैं और देश की कुल सरकारी कर्मचारी संख्या लगभग साढ़े तीन से चार करोड़ के बीच है। इस सीमित मानव संसाधन को बार-बार चुनाव प्रक्रिया में झोंकना, देश की कार्यकुशलता और सेवा प्रणाली को प्रभावित करता है। ऐसे में यह विचारणीय है कि क्या हम एक बेहतर प्रणाली की ओर बढ़ सकते हैं, जहाँ समय, धन और मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग हो?

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बर्न वार्ड देशभर में कमा रहा नाम, कराह रहा यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी विभाग, ईडी मेडिकल को CITU ने थमाया 29 सुझाव

उन्होंने कहा कि इस पहल ने न केवल लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का कार्य किया, बल्कि इसमें उठाए गए विचारों ने सभी उपस्थित जनों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत का लोकतंत्र जितना व्यापक है, उतना ही व्यावहारिक और उत्तरदायित्वपूर्ण भी होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर भी किसी से कम नहीं, जीते पुरस्कार

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं यंगिस्तान संयोजक मनीष पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक चुनावी सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी, महिलाएं, ग्रामीण नागरिक और समाज के सभी वर्ग इससे लाभान्वित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 10th-12th Result 2025: भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों का शानदार रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

आज जिस तरह से देश में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं, उससे केवल समय और संसाधनों की ही नहीं, बल्कि आम जनता की ऊर्जा की भी बड़ी बर्बादी होती है। कई बार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मतदान में भाग लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एक साथ चुनाव होने से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि देश में विकास कार्यों की निरंतरता भी बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Burnpur Steel Plant यूनियन चुनाव पर रोक, कोलकाता हाईकोर्ट से स्टे

उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव की व्यवस्था से युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक व्यवस्था भी अधिक पारदर्शी बनेगी। यह विचार केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को भी मज़बूत करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के डीजीएम के बेटे कृषांग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.8% अंक, शहर-स्कूल में वाहवाही

कार्यक्रम को शासकीय वी.वाय.टी.पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के राजनीतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शकील हुसैन ने संबोधित करते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने ‘एक देश, एक चुनाव’ (वन नेशन, वन इलेक्शन) की संकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%

समिति का मानना है कि बार-बार होने वाले चुनावों से देश की अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। यदि सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे न केवल भारी आर्थिक बचत होगी, बल्कि नीति निर्माण और कार्यान्वयन में निरंतरता भी बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े

इस ऐतिहासिक पहल को भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में एक दूरदर्शी और क्रांतिकारी सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में राजनीति और शासन की दिशा को एक नई दिशा दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो टाउनशिप सेक्टर 2ए के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, कार्मिकों की बढ़ी मुसीबत, हड़कंप

कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय, वीरेंद्र साहू, शिरीष अग्रवाल, बृजेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों में 2 तरह का गुस्सा, पढ़ें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: साउथ अफ्रीका के मरीज की रायपुर अम्बेडकर अस्पताल में सर्जरी
Next: भिलाई रेलवे स्टेशन की बदली तकदीर, पैसेंजर के लिए ये है खास, मोदी करेंगे उद्घाटन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.