Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जच्चा-बच्चा की जिंदगी बचाने और बेहतर देखभाल का दिया टिप्स
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

जच्चा-बच्चा की जिंदगी बचाने और बेहतर देखभाल का दिया टिप्स

12/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Tips-given-to-save-the-life-of-mother-and-child-and-provide-better-care-3
  • मातृ एवं भ्रूण मृत्यु दर को कम करने में सुरक्षित मातृत्व का महत्व और इसकी भूमिका के बारे में बताया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य चिकित्सालय पं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र (Main Hospital Pt. Jawahar Lal Nehru Hospital and Research Center) में, निगमित सामाजिक उतरदायित्व गतिविधियों के तहत नर्सिंग छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से 9 मार्च को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा “सुरक्षित मातृत्व” पर एक कार्यशाला आयोजित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL RFID: बोकारो स्टील प्लांट के खिलाफ DLC धनबाद में परिवाद दायर, मामला अब उलझा

कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ. एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ विनीता द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ के ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें ओ एंड जी के विभागाध्यक्ष और आरसीएच प्रभारी डॉ एस कामरा का सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL में आ रहा Five Day Work Week, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का बड़ा बयान

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ सहित सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ओ एंड जी विभाग के विभागाध्यक्ष सहित यूनिट 2 प्रभारी डॉ रोशन हुसैन और चिकित्सा विभाग के अन्य विभागीय डॉक्टरों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL में आ रहा Five Day Work Week, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का बड़ा बयान

स्वागत भाषण के पश्चात, ओ एंड जी के विभागाध्यक्ष के द्वारा मातृ एवं भ्रूण मृत्यु दर को कम करने में सुरक्षित मातृत्व का महत्व और इसकी भूमिका के बारे में बताया गया।

डॉ एम रविन्द्रनाथ ने इस कार्यशाला कि सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने के तरीकों के बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नर्सिंग स्टाफ को शिक्षित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL में आ रहा Five Day Work Week, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का बड़ा बयान

कार्यशाला के दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा असामान्य प्रसव, लंबे समय तक प्रसव, प्रसूति आपात स्थिति, सीपीडी, प्रसव प्रेरण, भ्रूणविज्ञान, वासा प्रीविया, कंधे डिस्टोसिया और बर्थ इंजरी के विषयों पर विभिन्न व्याख्यान दिए गए।

अतिथि वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त डॉ सुलभा वावरे और डॉ सुनीता अग्रवाल को आमंत्रित किया गया था। साथ ही पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग और श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सहायक प्रोफेसर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  दिव्यांगों के लिए बड़ी खबर, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में खास अवसर, एमओयू साइन

इस कार्यक्रम में पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग और अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र, जेएलएन नर्सिंग स्टाफ, विभाग के पीजी छात्र और विभागीय डॉक्टरों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। कार्यक्रम के अंत में हर विषय पर एक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित की गई थी और विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण भी किये गए।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ रोशन हुसैन द्वारा दिया गया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ हिमानी गुप्ता एवं डॉ प्रभदीप कौर ने किया।

ये खबर भी पढ़ें :  दिव्यांगों के लिए बड़ी खबर, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में खास अवसर, एमओयू साइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: RFID अटेंडेंस सिस्टम के खिलाफ खदान में बगावत, आयरन ओर प्रोडक्शन ठप करने की धमकी
Next: SAIL के Durgapur Steel Plant में धमाका, कई किलोमीटर तक गूंजी आवाज़, कर्मी का कान सुन्न

Related Stories

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.