Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन का नाम उपयोग करने वाले अनाधिकृत लोग जाएंगे जेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन का नाम उपयोग करने वाले अनाधिकृत लोग जाएंगे जेल

02/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Unauthorized-people-using-the-name-of-SAIL-SC-ST-Employees-Federation-will-go-to-jail

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के बवाल में बोकारो भी कूद पड़ा है। सेक्टर-6 स्थित फेडरेशन कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। फेडरेशन के अध्यक्ष शम्भु कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 में देवेंद्र वादेत्ती, तत्कालीन सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दिशानिर्देश पर सेल के सभी यूनिट में एससी-एसटी कर्मचारियों का संगठन गठित किया गया। इसी क्रम में बीएसएल में भी सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन गठित किया गया। इसी आधार पर सेल कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली स्तर पर फेडरेशन की एडहॉक केन्द्रीय कमेटी गठित की गई।

शम्भु कुमार ने कहा कि हम लोगों का फेडरेशन बीएसएल में एससी-एसटी कर्मचारियों के लिए 2005 से ही कार्य कर रही है। फेडरेशन का निबंधन झारखण्ड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में 2015 में ही करवाया गया था, जिसका निबंधन संख्या 448 है। निबंधन के उपरांत फेडरेशन का ऑडिट प्रति वर्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट से करवाया जाता है एवं आयकर विभाग में आयकर दाखिल किया जाता है। वैधानिक संगठन होने के कारण ही बीएसएल प्रबंधन के द्वारा फेडरेशन को कार्यालय हेतु आवास आवंटित कराया गया है।

उपरोक्त तथ्यों को दरकिनार करते हुए एमके अभिमन्यु विगत कई वर्षों से सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन का नाम अपने गैर निबंधित संगठन के रूप में उपयोग करते आ रहे हैं और अपने आप को अध्यक्ष बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वर्ष 2022 में फेडरेशन के द्वारा उनको लिखित नोटिस दिया जा चुका है। परन्तु फिर भी वह इसे हल्के में लेकर फेडरेशन का नाम उपयोग कर रहे हैं।

फेडरेशन की ओर से उन्हे यह सलाह दी जाती है कि भविष्य में वह फेडरेशन का नाम अपने गैर निबंधित संगठन के लिए न करें। अन्यथा उनके एवं उनके संगठन के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत धारा 420 धोखाधड़ी का फ़ौजदारी मुकदमा दायर किया जाएगा, जिसके तहत सात वर्ष कारावास की सजा है, जिसे आर्थिक दंड के साथ या उसके बिना उन्हें जेल हो सकती है।

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महेंद्र राम, करतार सामंत, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, आनंद रजक, शिवबहादुर राम, पंकज दास, विशेश्वर राजवर, हेम्बरम, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अशोक मांझी, मिहिलाल मुर्मू, सुनील कुमार रैना, मानिकराम मुंडा, विजय राम, देवेश टूडू, पारिख कुमार, बाहालाल मांझी राजकुमार भारती, हेमंत बेसरा, आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ठेका श्रमिकों को चाहिए जीने लायक वेतन, जल्द सामूहिक दुर्घटना बीमा, और ये भी फैसले
Next: SAIL वेतन समझौता, ठेका मजदूरों और भवनाथपुर के कर्मियों के लिए बोकारो में यूनियनों का संयुक्त मोर्चा, झारखंड में होगा महापड़ाव

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.