Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंगनबाड़ी सहायिका, पालना कार्यकर्ता और सहायिका पद पर चाहिए नौकरी, 17 मार्च तक करें आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

आंगनबाड़ी सहायिका, पालना कार्यकर्ता और सहायिका पद पर चाहिए नौकरी, 17 मार्च तक करें आवेदन

01/03/2025 1 minute read
Want job for the post of Anganwadi assistant, cradle worker and assistant, apply till 17th March

नगर निगम रिसाली और नगर निगम भिलाई में मौका। रिसाली के रूआबांधा बस्ती 1 में एक आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती जाएगी।

  • आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी/पालना कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी/पालना सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-1 (Integrated Child Development Project Office Bhilai-1) में एक आंगनबाड़ी सहायिका, एक पालना कार्यकर्ता और एक पालना सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। नियुक्ति हेतु संबंधित ग्राम, वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन मांगे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Durg-Bhilai-Raipur Highway: सड़क की छिलाई, आफत में राहगीरों की जान आई

आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में 3 से 17 मार्च 2025 तक आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (Integrated Child Development Project Office Bhilai-1) (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डाक से जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: साहब ये मजदूर हैं, चोर नहीं-मोटर साइकिल ले जाने दीजिए भिलाई स्टील प्लांट में, नहीं मिल रहा AWA का पैसा

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 (Integrated Child Development Bhilai-1) से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 आरक्षी नगर में पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका और नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 03 रूआबांधा बस्ती 01 में एक आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी तनाव, Anxiety, Depression और उत्पीड़न में, 24×7 काउंसलिंग की सेवा बोकारो स्टील प्लांट में शुरू

आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आयु की गणना नियुक्ति प्रक्रिया की सूचन जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। गणना में पूर्ण होने वाले माह की अंतिम तिथि ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। निवासी होने के प्रमाण में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी/पालना कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी/पालना सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। आवेदिका जिनका अंकसूची में ग्रेड (श्रेणी) अंकित है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधान पाठक/प्राचार्य से सत्यापित अंकसूची संलग्न करें। यह पद केवल महिलाओं के लिए है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नेशनल साइंस डे पर कल्याण कॉलेज में लेक्चर, टिप्स देने पहुंचे IIT Bhilai के प्रोफेसर्स
Next: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल का मीटर चालू, मोदी सरकार, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला, पढ़ें खबर

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.