Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Western Coalfields Limited: निदेशक तकनीकी संचालन एके सिंह रिटायर, आनंदजी प्रसाद ने संभाला अतिरिक्त प्रभार
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Western Coalfields Limited: निदेशक तकनीकी संचालन एके सिंह रिटायर, आनंदजी प्रसाद ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 01/08/2025 (Last updated: 01/08/2025) 1 minute read
Western Coalfields Limited: Director Technical Operations AK Singh retired, Anandji Prasad took additional charge

निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद ने संभाला निदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्त पदभार।

  • वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन) एके सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड-डब्ल्यूसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) एके सिंह की सेवानिवृत्ति पर वेकोलि की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। एके सिंह की सेवानिवृत्ति पर निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद ने 01.08.2025 को निदेशक तकनीकी (संचालन) का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया। आनंदजी प्रसाद 21.01.2025 से वेकोलि के निदेशक तकनीकी के तौर पर कार्यरत है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख

श्री प्रसाद को कोल माइनिंग उद्योग में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने आई.आई.टी- खड़गपुर से वर्ष 1989 में खनन इंजीनियर में स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरान्त उसी वर्ष कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) में अपने करियर की शुरूआत की।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

कोयला एवं धातु खदानों की योजना, डिजाइन के साथ-साथ कोयला खदान संचालन तथा प्रबंधन में विविध अनुभव वाले श्री प्रसाद की कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय के लिए कई नीतियों, रोडमैप, विजन दस्तावेजों के निर्माण में प्रमुख भूमिका रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

वेकोलि मुख्यालय के वेलफेयर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत निदेशक तकनीकी (संचालन) एके सिंह ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने तीन दशक से अधिक सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कर्तव्यपरायणता एवं समयबद्धता को कार्य में सफलता के लिए आवश्यक मूलमंत्र बताया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने एके सिंह की नम्रता, मिलनसारिता, आत्मीयता, कर्मठता, प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रबंधकीय कौशल, नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग, बैठकों में कम्पनी के समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए तर्कपूर्ण सुझाव एवं त्वरित निर्णय क्षमता आदि का उल्लेख करते हुए उनके साथ कार्य के दौरान आए अनुभव को सबके साथ साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया

उन्होंने कहा कि वेकोलि में, कोयला उत्पादन, ओबीआर तथा प्रेषण में बढ़त हासिल करने में एके सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री द्विवेदी ने उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सपरिवार सुखमय भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का सम्मान, पहुंचे ईडी एचआर, सीजीएम भी

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.) श्री आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, झंकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती इंदु सिंह एवं श्रीमती रीना पांडे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल के कैश कलेक्शन में भिलाई टॉप पर, राउरकेला दूसरे, बोकारो तीसरे नंबर पर, नगरनार संग 10852 करोड़ जुटा
Next: India Post Payments Bank: आईपीपीबी ने डिजिटल बैंकिंग, फिंगरप्रिंट या ओटीपी की जरूरत नहीं

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.