Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बेचारे बुजुर्ग ईपीएस 95 पेंशनरों ने क्या बिगाड़ा है, 10 सालों से अपनी पीड़ा पर मोदी सरकार से लगा रहे गुहार
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

बेचारे बुजुर्ग ईपीएस 95 पेंशनरों ने क्या बिगाड़ा है, 10 सालों से अपनी पीड़ा पर मोदी सरकार से लगा रहे गुहार

23/01/2025 (Last updated: 23/01/2025) 1 minute read
What wrong have the poor elderly EPS 95 pensioners done, They are pleading with the Modi government
  • कश्मीर पर लगी धारा 370 को हटाया जा सकता है तो ये पीदनी सी EPS 95 के कानून को दुरुस्त क्यूँ नहीं किया जा सकता था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत न्यूनतम पेंशन 7500 रुपए की मांग ने माहौल को गर्म रखा है। ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति रायपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार रामदेव कहते हैं कि क्या EPS95 की अकल्याणकारी पेंशन योजना कांग्रेस सरकार की देन है? कुछ हताश, निराश पेंशनरों की सोच कुछ इसी प्रकार से उनके जहन में चल रही है,आरोप प्रत्यारोप सोशल मीडिया में यदाकदा देखने को मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 पेंशन किसी तनाव से कम नहीं, पुरानी पेंशन करें बहाल

ठीक है माना कि कांग्रेस सरकार का क्रिएशन है। इस पर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब अंग्रेजों के बनाये अनेक कानून को दुरुस्त किया जा सकता है। कश्मीर पर लगी धारा 370 को हटाया जा सकता है तो ये पीदनी सी EPS 95 के कानून को दुरुस्त क्यूँ नहीं किया जा सकता था। बेचारे बुजुर्ग पेंशनरों ने क्या बिगाड़ा है मोदी सरकार का, जो पिछले 10 सालों से अपनी पीड़ा पर सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: केवल पीएम मोदी के शब्दों के मायने हैं, भाजपा नेताओं के बयान का महत्व नहीं, पेंशनभोगी ने दिए सबूत

सारे सांसदों से लेकर सारे केन्द्रीय मंत्रियों को अपनी तकलीफों से अवगत कराया गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री से दो बार रूबरू होकर अपना दुखड़ा सुना चुकें हैं। सारे देश में लाखों पेंशनरों ने अपनी मांगों के संबंध में 10 सालों से आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। बदले में उन्हें क्या मिला, सिर्फ आश्वासन के सिवाय कभी कुछ मिला है तो कोई बताए?

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पेंशनर्स क्यों बोले-न्यायालय का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं ईपीएस 95 पेंशन पर, पढ़िए

हजारों EPS 95 के पेंशनर्स को सरकार से न्याय नहीं मिला तो सर्वोच्च न्यायालय तक के दरवाजे खटखटाये। फैसले भी हुए,पर उनकी मातहत श्रम मंत्रालय और EPFO जैसे नाम की कल्याणकारी संस्था का रवैयों के चलते आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अटक रही पेंशन, जानिए कारण

अब जितनी कांग्रेस को दोष दे लें, क्या वर्तमान सरकार भी बराबरी की दोषी नहीं जान पड़ती। सरकार किसी की भी हो,अपने मंत्रियों,सांसदों के वेतन, पेंशन के इजाफे की बात होती है,तो वहाँ मिनटों में निर्णय ले लिया जाता है,पर जब EPS 95 के लोगों की बात कही जाए तो पूरा एक दशक का समय भी कम पड़ता दिखाई दे रहा है। कैसी बिडम्बना है इस देश की प्रजातांत्रिक सरकारों का अपने ही देश के वरिष्ठ सेवानिवृत्त पेंशनरों के साथ…ये हम समझ नहीं पा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी
Next: EPS 95 Higher Pension: ईपीएफओ और श्रम विभाग ध्यान दे, वरना झेलेंगे पेंशनभोगी, इम्प्लायर को दें ये सुविधा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.