Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • टाउनशिप की समस्याओं से Bokaro और Bhilai Steel Plant के कर्मी परेशान, BAKS की मांग बनाएं शिकायत निगरानी तंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

टाउनशिप की समस्याओं से Bokaro और Bhilai Steel Plant के कर्मी परेशान, BAKS की मांग बनाएं शिकायत निगरानी तंत्र

Azmat ali 21/08/2025 1 minute read
Workers of Bokaro And Bhilai Steel Plant Are Troubled By Township Problems BAKS Demand Creation of Complaint Monitoring System

राउरकेला इस्पात संयंत्र ने समस्या समाधान के लिए मानव संसाधन विभाग के अधिकारी को साथ लेकर शिकायत निगरानी तंत्र पद्धति को लागू किया।

  • नगर सेवा से जुड़ी शिकायतों को समयबद्ध हल कराने के लिए शिकायत निगरानी तंत्र बनाए मानव संसाधन विभाग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी टाउनशिप की समस्याओं से काफी परेशान हो गए हैं। समस्या समाधान होने की रफ्तार हद से ज्यादा धीमी है। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिख कर मानव संसाधन विभाग के विभिन्न स्तरों पर एक शिकायत निगरानी तंत्र बनाने का माँग किया है।

बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कार्मिकों के नगर सेवा विभाग से जुड़े समस्याओं को दर्ज कराने का ऑनलाइन तंत्र विकसित किया गया है, जो प्रशंसा योग्य है। परंतु कार्मिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने का कोई भी तंत्र विकसित नहीं किया गया है। जिसके कारण कई कार्मिकों के द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का कई माह तक समाधान नहीं किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

सेल की दूसरी यूनिट राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए एक अनूठा उपाय निकाला गया है। जिसके तहत विभिन्न विभागों के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी को साथ लेकर, शिकायत निगरानी तंत्र पद्धति को लागू किया गया है।

  • पद्धति को तीन चरणो में लागू किया गया

पहले चरण में प्रत्येक विभाग के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी द्वारा एक नगर सेवा शिकायत रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें उस विभाग के कार्मिकों के नगर सेवा से जुड़े लंबित समस्याओं/शिकायतों को दर्ज किया जा रहा है।
दूसरे चरण में इस कार्य के देख रेख के लिए, शिकायत दर्ज होने के तीन दिनों के भीतर नोडल अधिकारी के पास भेजा जाएगा।

इसके लिए एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रुप में नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है कि वह समय पर सभी दर्ज शिकायतो का समाधान कराएं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता अब पढ़ा रहे IIT BHILAI में, Suchnaji.com से साझा की मन की बात

अंतिम चरण में सभी शिकायतों को प्रति सप्ताह समीक्षा करने का प्रावधान किया गया है। जिसमें नोडल अधिकारी को महाप्रबंधक मानव संसाधन संकार्य को बचे हुए लंबित समस्याओं को रिपोर्ट करना है।

फिर महाप्रबंधक मानव संसाधन संकार्य बचे हुए लंबित समस्याओं को नगर सेवा के जिम्मेदार अधिकारी से चर्चा कर उसका निवारण करवाएंगे। फिर अंतिम तथा तीसरे चरण में एक माह के भीतर कार्मिकों को उनकी समस्याओं पर वर्तमान अपडेट दे दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी के बेटे को मिली CSVTU के कुलपति की कुर्सी, जानिए कौन हैं डॉ. अरुण अरोड़ा, पढ़ें इंटरव्यू

सभी स्तरों का अपडेट ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर सार्वजनिक करें

उपरोक्त प्रक्रिया बोकारो इस्पात संयंत्र में भी लागू होने से कार्मिकों को बेवजह भागदौड़ नहीं करना होगा। उस प्रक्रिया को और बेहतर तरिके से लागू करने के लिए यूनियन ने माँग किया है कि निगरानी तंत्र के सभी स्तरों का अपडेट ऑनलाइन रूप में भी शिकायत पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Cabinet Expansion: दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव संग गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल बने मंत्री

पढ़िए यूनियन के पदाधिकारी क्या बोले

BAKS बोकारो अध्यक्ष हरिओम और बीएकेएस भिलाई कोषाध्यक्ष एनके मिश्रा का कहना है कि हमारी यूनियन, व्यवस्था सुधार के लिए तंत्र के विकास पर ध्यान दे रही है, ताकि कर्मचारियों को अपने निजी कार्यों के लिए, किसी से पैरवी नहीं कराना पड़े। अधिकतर यूनियन नेताओं की राजनीति नगर सेवा तथा अस्पताल में रेफर कराने तक ही अटकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड नेपाल में बढ़ा रहा कारोबारी दायरा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: AI जॉब सर्च आविष्कार, 350 शहर, 10,000 कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक रियल टाइम जॉब खोजिए एक क्लिक पर
Next: NMDC कर्मचारियों का वेज रिवीजन 3 साल 7 माह से लंबित, सांसद को लेकर BMS पहुंचा इस्पात मंत्री के पास

Related Stories

Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.