Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • साइबर क्राइम पर कल्याण कॉलेज में वर्कशॉप, एक्सपर्ट्स ने दिए बचाव के टिप्स
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

साइबर क्राइम पर कल्याण कॉलेज में वर्कशॉप, एक्सपर्ट्स ने दिए बचाव के टिप्स

18/10/2024 1 minute read
Workshop on cyber crime in Kalyan College, experts gave tips for prevention
  • दुर्ग के आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग मौजूद रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। साइबर क्राइम से बचाव और रोकथाम के लिए ‘साइबर प्रहरी’ पर भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर एक्सपर्ट दुर्ग पुलिस के अफ़सर और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े हुए विशेषज्ञों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: धरने के दौरान मुर्गा चौक पर भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, कई यूनियन नेता बाल-बाल बचे

प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और कॉलेज से जुड़े हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराध के बारे में बताया गया। साइबर सिक्योरिटी के रोकधाम और बचाव के बारे में आसानी से और एकदम सरलता से समझाया गया। लोग इसके लालच में न आए और ठगों के बहकावे से बचने के लिए ऐसे कई उपायों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दुर्ग के आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग मौजूद रहे। साइबर सिक्योरिटी के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाई जा रही ‘साइबर प्रहरी’ के प्रभारी और उप निरीक्षक डॉ.संकल्प राय ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया।

ये खबर भी पढ़ें: सिपाही की पत्नी-बेटी को तलवार से काटा, आगजनी, एसडीएम की पिटाई

इस दौरान दुर्ग के आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में कई तरीके बताए। सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थियों को डबल ऑथेंटिकेशन और मल्टी ऑथेंटिकेशन की महत्ता पर उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने इसके अलावा सोशल मीडिया चलाने वाली छात्राओं को विशेष तौर पर सजग रहने के लिए कहा।

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर: पार्षद योगेश साहू के निधन से शोक में डूबा भिलाई, इस वजह से गई जान

साथ ही अपनी हॉबी को मन लगाकर करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आप ही देश के भविष्य हो। उन्होंने कहा कि मुझे कॉलेज स्टूडेंट्स से संवाद करना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि कल्याण कॉलेज आ कर अपने छात्र जीवन की यादें ताजा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर: पार्षद योगेश साहू के निधन से शोक में डूबा भिलाई, इस वजह से गई जान

साइबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक डॉ.संकल्प राय ने छोटे-छोटे उदाहरणों से कई बड़ी जानकारियां दी। उन्होंने सबसे पहले तीन शॉर्ट फिल्म दिखाई, जिसमें साइबर ठगी और सजगता का संदेश छिपा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, हड़ताल वापस

कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने दुर्ग पुलिस के कामकाम की प्रशंसा भी की। साथ ही अनुभवों और अनुभवी लोगों से कैसे बहुत कुछ सिखा जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से समझाया।
साथ ही प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने दुर्ग आईजी आईपीएस राम गोपाल गर्ग के छात्र जीवन से लेकर प्रशासनिक सेवा की तैयारी, पुलिस सेवा में चयन, उपलब्धियां और कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने भिलाई में कल्याण कॉलेज की स्थापना पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: Good News : जिस कॉलेज में पढ़ने का था सपना, वहां के बन गए प्रिंसिपल

कार्यक्रम का संचालन कल्याण कॉलेज में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.अनुराग पाण्डेय विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों और अतिथियों को बांधे रखा।

ये खबर भी पढ़ें: बोनस और एरियर पर हड़ताल से पहले आखिरी धरना शुरू, प्रबंधन ने मुहब्बत से समझाया

महाविद्यालय में कला संकाय के प्रभारी डॉ.लखन चौधरी ने आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करते हुए डॉ.लखन चौधरी ने सारगर्भित ढंग से कार्यक्रम, आए हुए एक्सपर्ट्स और भावी सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डालते हुए हर्ष व्यक्त किया।
इस दौरान भिलाई नवभारत के ब्यूरो चीफ राजेंद्र सोनबोईर और भिलाई नगर थाने के निरीक्षक राजेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market: शेयर बाजार में नए-नए हो, करोड़पति बनने के चक्कर में ये गलती न करें…

साथ ही कल्याण कॉलेज में साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख गुणवंत चंद्रौल, शिक्षा संकाय की प्रमुख डा.बनीता सिन्हा, कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ.सलीम अकील, डॉ.कविता वर्मा, डॉ.के.नागमणि, डॉ.शबाना, डॉ.हरिश कश्यप, डॉ.अनिर्बन चौधरी, डॉ.के.एन.दिनेश तथा विभिन्न विभाग के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी, एन.एस.एस और एन.सी.सी के कैडेट, महाविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो में मशाल जुलूस निकालने पर 49 कर्मचारियों को नोटिस, BAKS का जवाब-नहीं थे प्रतिबंधित एरिया में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: आया त्योहार चलो बाजार, बच्चों के मुंह से भी निकला…ऑनलाइन खरीदारी से करें तौबा
Next: बोकारो हड़ताल पर बड़ा अपडेट: त्रिपक्षीय वार्ता विफल, 19 को BSL में हड़ताल तय

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.