Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • World Environment Day 2025: हरियाली का पैगाम देने दौड़ा भिलाई, शराब दुकान के सामने ये इवेंट, SSB जवान भी डटे रहे
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

World Environment Day 2025: हरियाली का पैगाम देने दौड़ा भिलाई, शराब दुकान के सामने ये इवेंट, SSB जवान भी डटे रहे

05/06/2025 1 minute read
World Environment Day 2025: Bhilai ran to give the message of greenery, this event was in front of the liquor shop

इस्पात भवन के सामने से एक वॉकथॉन का आयोजन हुआ। भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी एस. मुखोपाध्याय ने झंडी दिखाई।

  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 150 से अधिक नीम, आम और करंज जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के उन्मूलन पर केंद्रित कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें- बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” के तहत, संयंत्र परिसर एवं नगर क्षेत्र में विविध जागरूकता और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

प्रातः 7:00 बजे इस्पात भवन के सामने से एक वॉकथॉन का आयोजन हुआ, जिसे क्षेत्रीय निदेशक (छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल) डॉ. अनिता सावंत तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस. मुखोपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

मानव संसाधन विकास केंद्र में समाप्त हुए इस वॉकथॉन में संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्कूली छात्रों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। पर्यावरण प्रबंधन विभाग तथा खेल, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वॉकथॉन के माध्यम से पर्यावरणीय चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रवीन्द्रनाथ, मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटी) राजीव पांडे, महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण प्रबंधन) उमा काटोच, महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) संजय कुमार, अध्यक्ष (सेफी एवं ओए-बीएसपी) एन. के. बंछोर तथा महासचिव (ओए-बीएसपी) परविंदर सिंह सहित संयंत्र के विभिन्न महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। वॉकथॉन के प्रतिभागियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले और टी-शर्ट वितरित किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हरियाली का संदेश

इसी क्रम में, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. एम. रवीन्द्रनाथ के नेतृत्व में एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो ओपीडी ब्लॉक से प्रारंभ होकर अस्पताल के नवीन पार्किंग क्षेत्र तक संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

इस रैली में चिकित्सक, नर्स, डीएनबी छात्र, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी और आम नागरिक शामिल हुए। रैली के उपरांत 150 से अधिक नीम, आम और करंज जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा कांगो एवं डॉ. सुबोध कुमार साहा, महाप्रबंधक (एम एंड एस –चिकित्सा) एस. एम. शाहिद अहमद आदि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

शराब दुकान के सामने जागरुकता कार्यक्रम

सुबह 8:30 बजे सिविक सेंटर स्थित देशी एवं अंग्रेजी मदिरा दुकान के समीप एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय निदेशक (छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल) डॉ. अनिता सावंत ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला

यह कार्यक्रम नगर सेवाएं विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग एवं प्रवर्तन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एवं इसके प्रयोग से पूर्णतः परहेज करने का संकल्प दिलाना था। 350 से अधिक सफाईकर्मी, पर्यवेक्षक एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से आसपास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके. यादव समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सशस्त्र सीमा बल के जवानों संग पौधारोपण

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: समर कैंप में फुटबॉलर बनने का दिख रहा जुनून, आदिवासी लड़कियों का हौसला बुलंद

एक अन्य उल्लेखनीय पहल के रूप में, नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से सेक्टर-8 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीएसडी एवं एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों तथा कर्मचारियों द्वारा मिश्रित प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही संयंत्र के सिंटर संयंत्र 2 व 3 एवं पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन सहित विभिन्न विभागों ने विभागीय व शॉप स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये व पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP ने बोलानी माइंस के स्कूल सौंपे  DAV को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कांकेर, महोत्सव में खोला खजाना
Next: फर्जी क्लेम: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को चूना लगाने वाले 3 लोगों को 5 साल की सजा, 35 लाख जुर्माना

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.