ईएसआई योजना में 17.80 लाख नए कर्मचारी रजिस्टर्ड, अक्टूबर के आंकड़े जारी

17.80 lakh new employees registered in ESI scheme, October figures released
  • अक्टूबर2024 में ईएसआई योजना के अंतर्गत 17.80 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत हुए
  • 25 वर्ष की आयु तक के 8.50 लाख नए युवा कर्मचारी ने पंजीकरण कराया।
  • ईएसआई योजना में 3.52 लाख महिला कर्मचारी पंजीकृत।
  • अक्टूबर, 2024 में ईएसआई योजना के अंतर्गत 21,588 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। ईएसआईसी (ESIC) के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि अक्टूबर, 2024 के महीने में 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EX BSP OA पहुंचा रिवाइवल अस्पताल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर बात, टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए SAIL Mediclaim Scheme से कैशलेस सुविधा

अक्टूबर, 2024 के महीने में 21,588 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना (ESIC Scheme) के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, इस प्रकार श्रमिकों के लिए अधिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू *

Shramik Day

आंकड़ों के माध्यम से, यह स्पष्ट है कि महीने के दौरान कुल 17.80 लाख कर्मचारियों में से 8.50 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक के आयु वर्ग के हैं जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.75 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन

साथ ही, पेरोल डेटा के लैंगिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अक्टूबर, 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.52 लाख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल

इसके अलावा, अक्टूबर, 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 42 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी पंजीकृत हुए हैं, जो समाज के हर वर्ग को अपना लाभ देने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पेरोल आंकडे़ अनंतिम हैं क्योंकि आंकड़ा सृजन एक सतत प्रक्रिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी

इसके अलावा, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण अक्टूबर’ 2023 की तुलना में शुद्ध पंजीकरण में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

साल दर साल तुलना
शीर्षक अक्टूबर 2023 अक्टूबर 2024 वृद्धि
महीने के दौरान पंजीकृत नए कर्मचारियों की संख्या  

17.28 लाख

 

17.80 लाख

 

0.52 लाख