Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP BRM के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP BRM के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

15/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-BRM-officers-and-employees-received-Shiromani-Award

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel plant) के मिल्स जोन-1 के अन्तर्गत बीआरएम विभाग में विगत दिनों पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए कर्मठ कर्मचारियों को प्रेरित करना तथा उन्हें सम्मानित करना है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएम के मुख्य महाप्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे। बीआरएम विभाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक (विद्युत) पुजारी शिवा कल्याण को पाली शिरोमणि एवं ओमी गणेश (ओसीटी), रोहिणी बलवीर (ओसीटी) तथा तारकेश्वर कुमार (ओसीटी) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) मुकेश कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया।

शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, कर्मचारी की पत्नी हेतु प्रशंसा पत्र एवं मिठाई का पैकेट प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम में सभी अनुभाग प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (कार्मिक मिल्स जोन-1) समायला अंसारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम-कल्याण अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं हरीश बैतुले का सराहनीय योगदान रहा।

इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उस माह में बेहतरीन कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो एवं पाली शिरोमणी पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उस तिमाही में पाली प्रभारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, मोदी सरकार का पुतला किया आग के हवाले
Next: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.