Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वेलफेयर काउंसिल ऑफ़ गोंड समाज का मंत्र ‘एक रोटी कम खाओ-बच्चों को पढ़ाओ’, IAS, IPS, जज पर नज़र
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

वेलफेयर काउंसिल ऑफ़ गोंड समाज का मंत्र ‘एक रोटी कम खाओ-बच्चों को पढ़ाओ’, IAS, IPS, जज पर नज़र

20/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Welfare-Council-of-Gond-communitys-mantra-is-eat-one-less-roti-educate-children-keep-an-eye-on-IAS-IPS-judges
  • राज्य स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह एवं आम सभा संपन्न।
  • गोटुल इंडिया कमजोर छात्रों को आई.ए.एस., आई. पी. एस. जज की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग करती है। प्रेजेंटेशन दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वेलफेयर काउंसिल ऑफ गोंड समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन, चौथी वार्षिक आमसभा एवं पारिवारिक मिलन समारोह अंबेडकर भवन सेक्टर 6 में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं आदिदेव बड़ा देव की पूजा के साथ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले कब्जेदारों का अड्‌डा तहस-नहस, देखिए वीडियो

संस्था का उद्देश्य

गोड समाज  सामाजिक संस्था का  उद्देश्य, समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना एवं  बच्चों को शिक्षित बनाना,  अंधविश्वास से दूर रखना, अपने समाज के वे बच्चे जो शिक्षा  में अग्रणी हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही है, उनके बच्चों को आर्थिक सहयोग करना, परस्पर आपसी सहयोग करना एवं, उनके सुख दुःख मे  शामिल होकर सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना, समाज में महिलाओं को अग्रणी भूमिका देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: ईडी वर्क्स कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार का आया रिजल्ट, इन्हें मिला पुरस्कार

महिला मंडल का गठन

सम्मेलन में महिलाओं को संगठित करने हेतु महिला मंडल का गठन किया गया। इस दौरा गोटुल इण्डिया द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। दिल्ली की एक संस्था गोटुल इंडिया आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आई.ए.एस., आई. पी. एस. जज की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग करती है, संस्था द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से  मोटिवेशन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: रेल पटरी बनाने वाले कर्मचारियों की पत्नियां धमक पड़ी प्लांट में, फिर ये हुआ…

पारिवारिक मिलन समारोह

परिवार के साथ, विवाह योग्य युवक, युवतियों का उनके माता, पिता के साथ उनका मंच से परिचय करवाया गया। दोपहर भोजन अवकाश के समय गीत संगीत के कार्यक्रम हुए उसके पश्चात  हमारे समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा संगठन की शक्ति  एवं संविधान मे   हमारे क्या क्या मौलिक अधिकार हैं उनके बारे मे बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: एक ही फ्लाइट में CITU, इंटक, BMS के नेता सवार, SAIL NJCS बैठक में एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट पर झोकेंगे ताकत

इस वार्षिक मिलन समारोह कार्यक्रम में दूर दूर से आये हुए सभी लोगों परिवार सहित शामिल होकर एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय समाज के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS Meeting 2024: एनजेसीएस नेताओं के दिल्ली पहुंचने से पहले बोकारो की यूनियन डायरेक्टर पर्सनल के पास पहुंची

“एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चे को जरूर पढ़ाइए”

समाज के अध्यक्ष रघुबर गोंड ने कहा “एक रोटी कम खाइए लेकिन बच्चे को जरूर पढ़ाइए” उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा की बालिकाएं जितनी ज्यादा शिक्षित होगी समाज उतना ही आगे बढ़ेगा परिवार में एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित बना सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS Meeting 2024: एनजेसीएस नेताओं के दिल्ली पहुंचने से पहले बोकारो की यूनियन डायरेक्टर पर्सनल के पास पहुंची

जानिए कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद रहा

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजय साह केशनाथ, अभिषेक गोंड, सुधाकर गोंड, कमलेश प्रसाद  महासचिव अविनाश गोंडवाना, सहायक सचिव धनेश प्रसाद,  सहायक सचिव राजकुमार प्रसाद, संगठन सचिव जलेश्वर साह, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद, सहायक कोषाध्यक्ष दीपक साह,  सदस्य शिवबचन प्रसाद, सहदेव प्रसाद, बब्बन कुमार, विजय प्रसाद, सुभाष राम, अशोक कुमार, श्रवण कुमार, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन रंजना सूरज एवं राजकुमार द्वारा किया गया। रामअवतार साह और संरक्षक लालजी राम ठाकुर का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनभोगी श्रम मंत्री को हराने की बिछा रहे बिसात, NOTA की बात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने संभाला मोर्चा, BMS की कार्य समिति भंग, हरिशंकर बने मंत्री, पढ़िए पदाधिकारियों के नाम
Next: Stock Market News: कोल इंडिया, SAIL, टाटा, अंबानी और Adani तक का शेयर औंधे मुंह गिरा

Related Stories

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.