Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: ईडी वर्क्स कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार का आया रिजल्ट, इन्हें मिला पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: ईडी वर्क्स कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार का आया रिजल्ट, इन्हें मिला पुरस्कार

18/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-Result-of-ED-Works-Skill-Excellence-Award-came-these-employees-got-the-award
  • एसआर सूर्यवंशी ने संयंत्र के उत्पादन और निष्पादन को बढ़ाने में योगदान देने के लिए पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) (SAIL, Rourkela Steel Plant (RSP)) के 24 कर्मचारियों को कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्होंने हाइड्रोलिक्स तकनीशियन, टर्नर, वेल्डर, फिटर, इलैक्ट्रीशियन, इंस्ट्रुमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकानिक्स एवं सी.ओ.पी.ए. जैसे आठ अलग-अलग ट्रेडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन  किया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: कर्मचारियों-ठेका मजदूरों के बीच पहुंचे CGM-GM संग कई अफसर, हड़ताल की आई बात

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एसआर.सूर्यवंशी ने एच.आर.डी. केंद्र के गोपबंधु ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य महा प्रबंधक (एच.आर.डी.) राजश्री बनर्जी, मुख्य महा प्रबंधक (मेकानिकल) आर.एन.राजेंद्रन, मुख्य महा प्रबंधक (इलैक्ट्रि‍कल एवं पावर) बी.एस.कार्था, मुख्य महा प्रबंधक (सी.एंड आई.टी.) के.के.सेनगुप्ता और अन्य मुख्य महा प्रबंधक और कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। पुरस्कार विजेताओं को एक ट्रॉफी, योग्यता प्रमाणपत्र और एक चेक प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: कर्मचारियों-ठेका मजदूरों के बीच पहुंचे CGM-GM संग कई अफसर, हड़ताल की आई बात

अपने संबोधन में एसआर सूर्यवंशी ने संयंत्र के उत्पादन और निष्पादन को बढ़ाने में योगदान देने के लिए पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को बधाई दी।

हाइड्रोलिक्स तकनीशियन श्रेणी में मास्टर ऑपरेटिव, हॉट स्ट्रिप मिल-1, श्री प्रफुल्ल कुमार पात्र, वरिष्ठ तकनीशियन, एस.एम.एस.-1, श्री जयद्रथ महापात्र और ओ.सी.टी., एच.एस.एम.-2, श्री पंकज ठाकुर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के  पुरस्कार विजेता रहे।

 ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: प्लेट मिल की महिला कार्मिक भी मनवा रहीं प्रतिभा का लोहा

टर्नर ट्रेड में ये रहे पुरस्कार विजेता 

इसी प्रकार टर्नर ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता तकनीशियन, ब्लास्ट फर्नेस छत्रराय टुडू, एम.ओ.एम.टी., आर.एम.एच.पी. बिनोद कुमार परिडा और वरिष्ठ तकनीशियन, शॉप्स (एस एंड एफ) अंबुजा कुमार राउत थे।

वेल्डर ट्रेड में वरिष्ठ तकनीशियन, शॉप्स (एस.टी.आर.एल. और एफ.ए.बी.), झासा मोहन पोढा, मास्टर तकनीशियन, ऑक्सीजन प्लांट, गोबिंद चंद्र साहू और तकनीशियन, ब्लास्ट फर्नेस, लोकनाथ साहू शीर्ष तीन विजेता थे।

 ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: प्लेट मिल की महिला कार्मिक भी मनवा रहीं प्रतिभा का लोहा

फिटर ट्रेड में पहले तीन पुरस्कार विजेता

फिटर ट्रेड में पहले तीन पुरस्कार विजेता ओ.सी.टी., आर.एम.एच.पी., धनंजय महतो, एस.ओ.एस.टी., रोल शॉप, पी.पी.चौधरी और मास्टर तकनीशियन, एस.एम.एस.-1 बीरेंद्र प्रसाद पाणिग्रही थे।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: मेन गेट पर अब धूप में नहीं तपेंगे कर्मचारी-अधिकारी, बन रहा शेड

वरिष्ठ तकनीशियन, आर.एस. (ई) गंगाधर पंडा, ओ.सी.टी., एस.एम.एस.-2 चितरंजन साहू और ओ.सी.टी., एस.एम.एस.-1 राजेश मंडल ने इलैक्ट्रीशियन ट्रेड श्रेणी में पहले तीन पुरस्कार जीते।

इलैक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में मास्टर तकनीशियन, सी.ई.डी.,  बिजयलक्ष्मी आचार्य, ओ.सी.टी., आर.एस.ई., सतीश कुमार साहू, ऑपरेटर, एन.पी.एम., चिन्मय प्रधान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट: मेन गेट पर अब धूप में नहीं तपेंगे कर्मचारी-अधिकारी, बन रहा शेड

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स ट्रेड के विजेताओं के नाम 

इसी प्रकार इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेता ओ.सी.टी., इंस्ट्रुमेंटेशन कृष्णा नायक, एम.ओ.एम.टी., आर.एम.एच.पी. प्रकाश कुमार साहू और ओ.सी.टी., इंस्ट्रुमेंटेशन हिमांशु नायक थे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स की मांग EPFO-सरकार लौटाए जमा पैसा, उसी पैसे से खोलेंगे चाय-पान और पकौड़े की दुकान

डी.पी.ओ., सी.एंड आई.टी. दिलीप बेहेरा और एस.ओ.एस.टी., न्यू प्लेट मिल शीर्षानंद दास एवं एस.ओ.एस.टी., सी. एंड आई.टी. द्युतिमोय महांत ने सी.ओ.पी.ए. ट्रेड श्रेणी में पहले तीन पुरस्कार जीते।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स की मांग EPFO-सरकार लौटाए जमा पैसा, उसी पैसे से खोलेंगे चाय-पान और पकौड़े की दुकान

प्रारंभ में राजश्री बनर्जी ने सभा का स्वागत किया। जबकि महा प्रबंधक (एच.आर.डी.),एस.कोंडा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रबंधक (एच.आर.डी.) बिनीता तिर्की ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रबंधक, एच.आर.डी एल.मरांडी  समग्र कार्यक्रम के समन्वयक थे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स की मांग EPFO-सरकार लौटाए जमा पैसा, उसी पैसे से खोलेंगे चाय-पान और पकौड़े की दुकान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट का तोहफा, सिविक सेंटर में बना नया सब स्टेशन
Next: SAIL Bokaro Steel Plant के 23 अधिकारी और 265 कर्मचारियों की 25 साल की सेवा पूरी, DIC भौमिक के हाथों सम्मानित

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.