Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP NEWS: प्लेट मिल के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP NEWS: प्लेट मिल के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

03/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-NEWS-Plate-Mill-employees-received-Karma-Shiromani-Award
  • विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन। मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आरके बिसारे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) के प्लेट मिल विभाग (Plate Mill Department) में कर्म एवं पाली शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन सभागार में किया गया। कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आरके बिसारे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी बैठक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की बड़ी तैयारी

जुलाई से सितम्बर 2023 तिमाही के लिए विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक दीनबंधु साहू को तथा अक्टूबर से दिसम्बर 2023 तिमाही के लिए सहायक महाप्रबंधक श्री निरंजन महंता को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया।

सितम्बर 2023 के लिए मास्टर ऑपरेटर (ऑपरेशन) नेमी चरण चंद्रकार को, अक्टूबर 2023 के लिए, ओसीटी (ऑपरेशन) कृपाराम गजेन्द्र को, नवम्बर 2023 के लिए ओसीटी (मैकेनिकल मेंटेनेंस) रामेश्वर प्रसाद पांडे को, दिसम्बर 2023 के लिए मास्टर ऑपरेटर (ऑपरेशन) धर्मेन्द्र कुमार सिंह ठाकुर को, जनवरी 2024 के लिए मास्टर ऑपरेटर (ऑपरेशन) पंकज कुमार शर्मा को तथा फरवरी-2024 के लिए चीफ मास्टर टेक्नीशियान (विद्युत) भरत लाल चौधरी को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC का पूर्व कर्मचारी पोर्टल “सम्मान” लांच, पढ़िए डिटेल

मुख्य अतिथि आरके बिसारे ने शिरोमणी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने अपनी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति से चुनौतियों को अवसर में बदलकर कठिन कार्यो को पूर्ण किया है।

यह भिलाई के कार्य संस्कृति एवं टीम वर्क की उपलब्धि है। हमारे श्रमवीरों ने अपने अथक परिश्रम, कार्यकुशलता, लगन एवं तकनीकी दक्षता से कई चुनौतियों पर विजय पाकर परचम लहराये हैं।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश शंकर विद्यार्थी याद आए, BMS के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय बोले-सर्वपंथ समादर समाज की चिर आवश्यकता

इस समारोह में प्लेट मिल के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) संजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक भास्कर राय, महाप्रबंधक (विद्युत) श्रीनिवास सेषु, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) एके जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (कार्मिक मिल्स जोन-3) विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक विभाग की ओर से मीनू चौहान, नीता सरवरे ने अपना योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश शंकर विद्यार्थी याद आए, BMS के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय बोले-सर्वपंथ समादर समाज की चिर आवश्यकता

इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्षन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को एक विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : नम आंखों से विधायक देवेंद्र यादव को विदा करने पहुंचे हजारों लोग, ट्रेन लेट होते ही कार से बिलासपुर जत्था रवाना

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में पहली बार Bokaro Steel Plant की भट्टी में ब्रिकेट का इस्तेमाल
Next: भिलाई स्टील प्लांट: बीआरएम ने सरिया उत्पादन में मचाया धमाल, सभी रिकॉर्ड ध्वस्त

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.