Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में एक वक्त पानी बंद करने पर सांसद ने घनघनाया फोन, गंगरेल बांध से मरोदा टैंक आएगा रोज 400 क्यूसेक पानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में एक वक्त पानी बंद करने पर सांसद ने घनघनाया फोन, गंगरेल बांध से मरोदा टैंक आएगा रोज 400 क्यूसेक पानी

21/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-Additional-water-will-come-daily-from-Gangrel-Dam-to-Maroda-Tank
  • सांसद विजय बघेल ने संज्ञान लेते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए अतिरिक्त जल आपूर्ति की व्यवस्था करने आदेशित किया

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने चुनाव से एक दिन पहले दो वक्त पानी सप्लाई भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में शुरू कराई थी। अब बंद एक वक्त ही सप्लाई का आदेश जारी हो गया है। इस पर सियासत गरमा गई है। बीएमएस और बीएसपी वर्कर्स यूनियन के साथ ही सांसद पर भी कटाक्ष कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर क्रैश में इरान के राष्ट्रपति का निधन, भारत में राजकीय शोक, आधा झुकेगा झंडा, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक

सांसद विजय बघेल (MP Vijay Baghel) का पक्ष भी आ गया है। प्रयागराज में चुनावी दौरे पर हैं। जब उन्हें जानकारी हुई कि भिलाई टाउनशिप में 21 मई से एक वक्त ही जल आपूर्ति की जाएगी, जिसका प्रबंधन द्वारा मरोदा टैंक में पानी की कमी बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें : कोल इंडिया न्यूज: SECL में पहली बार XLRI जमशेदपुर के साथ श्रम कानून पर खास इवेंट

सांसद विजय बघेल (MP Vijay Baghel) ने संज्ञान लेते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए अतिरिक्त जल आपूर्ति की व्यवस्था करने आदेशित किया, जिसे जल विभाग द्वारा तत्काल स्वीकृत कर अधिकारियों द्वारा गंगरेल बांध से प्रतिदिन 400 क्यूसेक पानी मरोदा टैंक को दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : कोल इंडिया न्यूज: SECL में पहली बार XLRI जमशेदपुर के साथ श्रम कानून पर खास इवेंट

गंगरेल बांध और मरोदा टैंक के बीच की दूरी 100 किलोमीटर होने के कारण लगभग 153 से 160 क्यूसेक पानी मरौदा टैंक में पहुंच सकता है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण लगभग 60 से 65% पानी रास्ते में व्यर्थ हो जाता है। टाउनशिप के निवासियों को लंबे समय के बाद दो वक्त की जल आपूर्ति होना प्रारंभ हुई थी, जिसकी मांग यहां के निवासी कर्मचारी, कर्मचारी यूनियन लगातार करते रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : CG News: कवर्धा सड़क हादसा में 14 महिलाओं संग 15 मजदूरों की गई जान

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Manaement) द्वारा मरोदा टैंक के जलाशय में कम पानी होने पर दूसरे वक्त का पानी बंद करने का निर्णय लिया, जिसकी जानकारी मिलने पर सांसद विजय बघेल ने राज्य सरकार से गंगरेल डेम से अतिरिक्त जल आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा टैंक में किए जाने हेतु आदेशित किया। जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) को किसी प्रकार की पानी की कमी नहीं होगी और भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में दोनों वक्त सुचारू जलापूर्ति करने हेतु सांसद ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन डायरेक्टर इंचार्ज को निर्देशित किया।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: रायपुर पहुंचने से पहले ट्रेन का बड़ा एक्सीडेंट, सभी घायल हॉस्पिटल शिफ्ट, परिजनों को मिला मुआवजा, जांच का आदेश

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (Bhilai Steel Plant Manaement) द्वारा दोनों वक्त की जल आपूर्ति जारी रखने की आदेश जारी किया गया। सांसद विजय बघेल ने कबीरधाम जिले में हुई दर्दनाक घटना में 19 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए EPFO के खिलाफ उच्च न्यायालयों में कई याचिकाएं दायर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: पानी चालू कराने का श्रेय लेने वाले क्या अब पानी बंद कराने की लेंगे जिम्मेदारी…
Next: Durgapur Steel Plant: मेन गेट पर कर्मचारियों का हल्ला बोल, RFID के खिलाफ संयुक्त यूनियन का बना रोडमैप

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.