Skip to content
31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: रायपुर पहुंचने से पहले ट्रेन एक्सीडेंट, सभी घायल अस्पताल में भर्ती, जांच के आदेश, CSPDCL पर आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Big Breaking: रायपुर पहुंचने से पहले ट्रेन एक्सीडेंट, सभी घायल अस्पताल में भर्ती, जांच के आदेश, CSPDCL पर आरोप

19/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
big-breaking-big-accident-of-train-before-reaching-raipur-all-injured-shifted-to-hospital-family-members-got-compensation-high-level-inquiry-ordered

ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां बड़ा रेल हादसा हो गया। रायपुर जंक्शन पहुंचने से पहले ट्रेन में बड़ी अनहोनी हो गई। इस हादसे में कई यात्री और सफाई कर्मी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-LTT एक्सप्रेस में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के ड्रिलिंग मशीन के ड्रीलर का हेड लगने से ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेन के AC कोच की कई खिड़कियों के कांच टूट गए, जिसमें तीन घायल यात्रियों में से एक यात्री को ट्रीटमेंट के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि दो घायल यात्रियों का नारायण हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) रायपुर रेल मंडल स्थित उरकुरा स्टेशन से ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस गुजर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान CSPDCL के कांट्रेक्टर द्वारा रेलवे को संज्ञान में लाए बगैर ड्रिलिंग मशीन से पटरी के नीचे ड्रिलिंग किया जा रहा था।

इसी समय ड्रीलर का हेड लगने से ट्रेन के AC कोच के B-4, B-5, B-6 की कई खिड़कियों के कांच टूट गई। इससे ट्रेन में चलने वाले OBHS (सफाई कर्मचारी) स्टाफ नारायण चंद बाग (30) और एक अन्य यात्री देवारी लाल धीवर (30) के हाथ में चोट आई। एक 12 वर्षीय रेल यात्री जो अपने परिवार के साथ खड़गपुर से LTT की यात्रा कर रहे थे उन्हें आंख के पास चोट आई है। बच्चे को ट्रीटमेंट के बाद परिवार सहित विशाखापट्टनम-LTT एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रेलवे द्वारा भेजा गया।

रायपुर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के पांच मिनट के भीतर ही चिकित्सक और एम्बुलेंस की टीम पहुंच गई थी। यात्रियों को प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया गया और घायलों को नारायणा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहां सभी की हालत बेहतर बताई जा रही हैं।

रायपुर रेल मंडल के प्रबंधक संजीव कुमार पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर रेल मंडल के प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आरके.साहू व अन्य अफसर रायपुर जंक्शन पहुंच गए।

प्रभावित ट्रेन रायपुर पहुंचते ही स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मी वाणिज्य निरीक्षक, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल के जवान तत्परता से घायलों की देखभाल में तैनात हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद अन्य यात्रियों की सुरक्षा की पुष्टि के बाद ट्रेन को रायपुर जंक्शन से रवाना किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार हॉस्पिटल पहुंचकर घायल यात्रियों से मिले और उनके परिवारजनों से बातचीत कर संतुष्टि जाहिर की। अफसरों ने बताया कि घायलों के लिए बेहतरीन चिकित्सा व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मामला पंजीबद्ध

वहीं दूसरी ओर रेलवे के अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मामला पंजीबद्ध कर दिया गया हैं। साथ ही CSPDCL के अफसरों को घटनास्थल पर बुलाकर जानकारी ली गई।

दूसरी ओर रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना के बाद रेल का खंभा गिरने की खबर को निराधार बताया गया। अफसरों ने माना कि कारण भूमिगत ड्रिलिंग सॉफ्ट का जमीन से ऊपर आकर रेल कोच से टकराना पाया गया है जिससे यात्री चोटिल हुए है।

घायल देवारी लाल धीवर के पिता खमन लाल को सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद द्वारा अनुग्रह राशि 50 हजार (50,000) रुपए सौंपा गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के बार एंड रॉड मिल ने किया रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन, DIC पहुंचे बधाई देने
Next: Bhilai Township की सड़क बनी रेगिस्तान, BSP कर्मी हो रहे जख्मी, बीएसपी वर्कर्स यूनियन से CGM ने कही ये बात

Related Stories

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.