Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • PM Oath Ceremony Breaking: 9 June को शाम 6 बजे शपथ लेंगे Modi, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर लेंगे बराबरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

PM Oath Ceremony Breaking: 9 June को शाम 6 बजे शपथ लेंगे Modi, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर लेंगे बराबरी

06/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
PM-Oath-Ceremony-Breaking-Modi-will-take-oath-on-June-9-at-6-pm-will-equal-Pandit-Nehrus-record
  • साल 2024 से लेकर 2029 तक पूरे पांच साल ठीक-ठाक सरकार चली तो वे अटल जी से ज्यादा समय तक PM बनने का गौरव हासिल करने के साथ ही पंडित नेहरू की बराबरी भी कर लेंगे।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। देश के अगले प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी  बन सकते है। लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को सबसे ज्यादा सीटें मिली है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: NDA के नेता चुने गए Modi, इधर INDIA गठबंधन सरकार बनाने लगा रही दम

NDA के घटक दलों को बहुमत के आंकड़ें से ज्यादा सीटें मिली है। जबकि NDA की अगुवाई करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे अधिक सीटों पर जीत मिली है। वहीं बुधवार शाम को दिल्ली में NDA के दलों के प्रमुखों की बैठक हुई। इस बैठक में नरेन्द्र मोदी को NDA का नेता चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट और टाउनशिप की बिल्डिंग की छतों पर दिखेगा सोलर एनर्जी सिस्टम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी तीसरी बार PM पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते है। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली में नौ जून को शाम छह बजे आयोजित किए जाने की खबर आ रही है।

BJP और मोदी समर्थक आंतरिक तौर पर चाहते हैं कि मोदी ही तीसरी बार देश के PM बने। देश की बागडोर उनके हाथों में ही रहे। लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही नरेन्द्र मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। देश के पहले PM पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम लगातार तीन बार चुनाव जीतने के रिकॉर्ड की मोदी बराबरी कर सकते है।

ये खबर भी पढ़ें : World Environment Day 2024: वॉकथॉन के बाद बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों ने रोपे 400 फलदार पौधे

पंडित नेहरू साल 1951-52 में देश के पहले चुनाव में जीतकर PM बने थे। दूसरी बार वे 1957 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसी तरह से वे तीसरी बार 1962 में PM पद की जिम्मेदारी संभाले थे। शुरु से ही तीन-तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना और लंबे समय तक PM पद पर बने रहने का रिकॉर्ड पंडित नेहरू के नाम दर्ज है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: पर्यावरण के लिए पीबीएस की मुहिम, जीवन बचाने की राह पर बढ़े कार्मिक

लेकिन दूसरी ओर BJP के पितृ पुरुष और NDA के संस्थापक दिवंगत अटल बिहारी बाजपेयी भी देश के तीन बार PM रहे है। लेकिन अटल जी के कार्यकाल की अवधि काफी कम थी। एक बार अटल बिहारी बाजपेयी केवल 13 दिन के लिए ही PM रहे थे। प्रधानमंत्री बनने के दो हफ्ते के भीतर ही उनकी सरकार अल्पमत में होने के कारण गिर गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Director Incharge Trophy Inter Alumni Tennis Ball Cricket Tournament 2024: गनर के साये में अनिर्बान दासगुप्ता के हाथ में बैट और विकेट के पीछे एनके बंछोर, पढ़िए डिटेल

जबकि हम आपको बता दें कि साल 2014 में NDA को बहुमत मिला था और नरेन्द्र मोदी पहली बार PM बने थे। इसी तरह से 2019 में हुए अगले लोकसभा चुनाव में फिर NDA की सरकार बनी थी और दोबारा नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनाए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: NDA सरकार, 7500 रुपये मासिक पेंशन, डीए, चिकित्सा लाभ पर बड़ी खबर

कुल मिलाकर नरेन्द्र मोदी 10 साल वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक प्रधानमंत्री रह चुके है। इस बार और शपथ लेते है तो वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) और पूर्व PM पंडित जवाहर लाल नेहरू (Former PM Pandit Jawaharlal Nehru) की बराबरी कर लेंगे। जबकि साल 2024 से लेकर 2029 तक पूरे पांच साल ठीक-ठाक सरकार चली तो वे अटल जी से ज्यादा समय तक PM बनने का गौरव हासिल करने के साथ ही पंडित नेहरू की बराबरी भी कर लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS समझौते पर साइन करने वालों पर भड़के INTUC, HMS, BMS के स्थानीय नेता, बायोमेट्रिक की शर्त के खिलाफ 8 यूनियनें एक साथ
Next: Lok Sabha Election 2024: ‘बाहरी’नेताओं को Chhattisgarh ने नकारा, कांग्रेस-BJP के 6 लीडर्स को मिली करारी हार

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.