Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election 2024: ‘बाहरी’नेताओं को Chhattisgarh ने नकारा, कांग्रेस-BJP के 6 लीडर्स को मिली करारी हार
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024: ‘बाहरी’नेताओं को Chhattisgarh ने नकारा, कांग्रेस-BJP के 6 लीडर्स को मिली करारी हार

06/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-2024-Chhattisgarh-rejected-outsider-leaders
  • सबसे ज्यादा दुर्ग जिले के नेताओं ने दुर्ग सहित कुल पांच स्थान से चुनाव लड़ा। प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) भूपेश बघेल का है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों ने लोकल नेताओं को तरजीह दी। कथित ‘बाहरी’नेताओं को प्रदेश ने दरकिनार कर दिया। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के आए रिजल्ट पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने लोकल लीडर्स को ही वोट देकर सांसद बनाया। जबकि बाहर से आए नेता को किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें : PM Oath Ceremony Breaking: 9 June को शाम 6 बजे शपथ लेंगे Modi, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर लेंगे बराबरी

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट है। इसमें से बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सरगुजा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) को एकमात्र कोरबा सीट पर ही जीत मिल पाई।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 Result: महिला सांसदों की घटी संख्या, Chhattisgarh से सिर्फ 3 और देश से घटी आधी आबाधी के प्रतिनिधित्व ने बढ़ाई चिंता

प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर लोकल प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। कांग्रेस और BJP दोनों ही पार्टी ने दूसरे जिले, दीगर संभाग और अन्य लोकसभा क्षेत्र से आए नेताओं को नए जगह प्रत्याशी बनाया था, ऐसे हरेक प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल ऐसे हर प्रत्याशी के साथ विरोधी खेमा ‘बाहरी’ का टैग लगाते रहा। कई स्थानों पर यह ‘बाहरी’ का टैग इतना हावी हुआ कि स्थानीय लोग भी बाहरी के बजाए कमतर ही सही लेकिन लोकल उम्मीदवार को जीतने के लिए मन बना चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL: मेडिकल चेकअप पर गहराया विवाद, Bokaro Steel Plant में हंगामा, प्रोडक्शन को लेकर बड़ी धमकी, देखिए वीडियो

बाहरी नेताओं को यहां से मिली हार

राजनांदगांव : इस चुनाव में सबसे ज्यादा दुर्ग जिले के नेताओं ने दुर्ग सहित कुल पांच स्थान से चुनाव लड़ा। इसमें सबसे प्रमुख नाम है पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) भूपेश बघेल। बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया था। यहां से BJP के संतोष पाण्डेय ने भूपेश बघेल को 44 हजार चार सौ 11 (44,411) वोटों से हरा दिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS समझौते पर साइन करने वालों पर भड़के  INTUC, HMS, BMS के स्थानीय नेता, बायोमेट्रिक की शर्त के खिलाफ 8 यूनियनें एक साथ

महासमुंद : यहां से कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया था। दुर्ग के रहने वाले और दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक (Ex MLA) को महासमुंद ने हरा दिया। यहां से BJP की रूप कुमारी चौधरी ने एक लाख 45 हजार चार सौ 56 (01,45,456) वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: PF ट्रस्ट विवाद होगा हल या सरकार देगी EPFO का साथ

बिलासपुर : यहां से BJP प्रत्याशी तोखन साहू जीतकर सांसद बने। बिलासपुर लोकसभा में कांग्रेस ने भिलाई नगर के MLA देवेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाया था। दुर्ग जिले के रहने वाले देवेन्द्र को बिलासपुर ने एक लाख 64 हजार पांच सौ 58 (01,64,558) वोटों से दरकिनार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस 2024: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने बढ़ाया कदम, प्रकृति बिन जीवन असंभव

जांजगीर-चांपा : यहां से BJP की कमलेश जांगड़े ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया था। रायपुर जिले से संबंध रखने वाले डहरिया को जांजगीर-चांपा ने 60 हजार (60,000) वोटों से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: NDA के नेता चुने गए Modi, इधर INDIA गठबंधन सरकार बनाने लगा रही दम

कोरबा : कोरबा प्रदेश की एकमात्र सीट है जहां इस चुनाव में कांग्रेस की इज्जत बच पाई। यहां से BJP उम्मीदवार सरोज पाण्डेय को हार का सामना करना पड़ा। सरोज पाण्डेय दुर्ग की रहने वाली है। इस सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने 43 हजार दो सौ 83 (43,283) वोट से जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट और टाउनशिप की बिल्डिंग की छतों पर दिखेगा सोलर एनर्जी सिस्टम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: PM Oath Ceremony Breaking: 9 June को शाम 6 बजे शपथ लेंगे Modi, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर लेंगे बराबरी
Next: SAIL BSP: नंदिनी खदान और छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के बीच MoU साइन, मिलकर लगाएंगे 20 हजार पौधे

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.