Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 13 साल बाद SAIL BSP कर्मी को मिला पेंशन लेटर, साढ़े 5 लाख एरियर, मूर्ति-मौलवी मांग रहे थे 50% दलाली, EPFO ने दी खुशी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

13 साल बाद SAIL BSP कर्मी को मिला पेंशन लेटर, साढ़े 5 लाख एरियर, मूर्ति-मौलवी मांग रहे थे 50% दलाली, EPFO ने दी खुशी

27/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-employee-got-pension-letter-after-13-years-5.5-lakh-arrears-Murthy-maulvi-were-demanding-50_-commission-EPFO-__gave-happiness
  • भिलाई स्टील प्लांट के राजहरा माइंस से रिटायर कर्मचारी को एरियर और पेंशन का मिला लेटर।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) के निधि आपके निकट 2.0 कैंप (Nidhi Aapke Nikat 2.0 Camp) में कमाल हो गया। गुरुवार को देशभर में कैंप लगाया गया। लेकिन, सबसे ज्यादा खुशी का एहसास भिलाई में देखने को मिला। 13 साल बाद ईपीएफओ से पेंशन का लेटर मिला। दलाल आधी पेंशन मांग रहे थे। ईपीएफओ ने फ्री में पूरी पेंशन देकर चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : EPF, ESIC, NPS पर सरकार की ताज़ा रिपोर्ट जारी, पेंशन का आंकड़ा करेगा हैरान

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) की यूनिट भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के राजहरा आयरन ओर माइंस (Rajhara Iron Ore Mines) के सीनियर स्टोर कीपर पद से रिटायर अब्दुल लतीफ भिलाई के निधि आपके निकट कैंप में पहुंचे, जहां ईपीएफओ के कैंप इंचार्ज जय मोहन ने पेंशन लेटर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के जलाशय में बचा सिर्फ 28 दिन का पानी, अब Bhilai Township में मिलेगा 1 टाइम पानी

हाथ में पेंशन का लेटर आते ही लतीफ की आंखों में आंसू भर गया। वह खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। खूब दुआएं दी। साथ ही यह भी राज खोल दिया कि राजहरा के दलाल मूर्ति और कोई मौलवी 30 प्रतिशत और 50 प्रतिशत तक पूरी पेंशन दिलाने के लिए दलाली मांग रहे थे। ईपीएफओ के अधिकारी ने दलाल का नाम लिख लिया है, ताकि लोगों को इनके चंगुल से बचाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के जलाशय में बचा सिर्फ 28 दिन का पानी, अब Bhilai Township में मिलेगा 1 टाइम पानी

जानिए आखिर पेंशन मिलने में देरी क्यों हुई…

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) पेंशन मुहैया कराती है। इसके अलावा ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) की प्रक्रिया भी चल रही है। बीएसपी (BSP) खदान से रिटायर अब्दुल लतीफ का पेंशन का पेपर ही विभाग से कहीं गायब हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें : PM Modi, EPFO, EPS 95 Higher Pension और न्यूनतम 7500 पेंशन से जुड़ी ताज़ा खबर पढ़िए

2011 में रिटायरमेंट के बाद पेंशन के लिए विभागों का चक्कर लगाए, फिर थक कर बैठ गए। एक-एक कॉपी एकाउंट और पेंशन सेक्शन में जाना था। लेकिन, पेपर कहीं नहीं गया। इसी बीच बीमारी ने जकड़ लिया।

राजनांदगांव के मूल निवासी अब्दुल लतीफ कुसुमकसा के रहते थे। वर्तमान में दुर्ग में बेटी और दामाद के साथ रहते हैं। दलालों के चंगुल में फंसने के बजाय लतीफ खुद ईपीएफओ के रायपुर कार्यालय पहुंचे। वहां एक विंडो पर शिकायत सुनी गई।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO Update: क्या है KYC? क्यों जरूरी हो जाता है इसे अप्लाई करना? जानें इम्पॉर्टेंट बातें

मौजूद कर्मचारी खुद सीनियर के पास गया और पेंशन की कवायद शुरू कराई, जिसका लेटर कैंप में सौंपा गया। 1930 रुपए पेंशन बनी है।

1 जुलाई 2009 से पेंशन लागू हो गई है। 1930 के हिसाब से अब तक के एरियर का पैसा जुलाई प्रथम सप्ताह तक खाते में आएगा। 2009 से करीब साढ़े 5 लाख रुपए एरियर मिलेगा। पत्नी बीमार हैं। बेड पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर
Next: SAIL Biometric के खिलाफ 8 यूनियनों का हंगामा 29 को, BSP यूनियन के साथ कर्मचारियों की अग्नि परीक्षा

Related Stories

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
After NEET, the UGC-NET exam will now be held again NTA fails once more SFI demands the government dissolve the NTA
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

NEET के बाद अब UGC-NET की परीक्षा होगी दोबारा, NTA एक बार फिर विफल, SFI बोला-NTA को समाप्त करे सरकार

Azmat ali 17/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.