Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: अनुष्का की पेंटिग्स पर सब फिदा, आप भी आइए दीदार करने…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: अनुष्का की पेंटिग्स पर सब फिदा, आप भी आइए दीदार करने…

12/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Everyone-is-crazy-about-Anushkas-paintings-you-also-come-to-see
  • नेहरू आर्ट गैलरी में अनुष्का चक्रवर्ती द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी उद्घाटित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में, रायपुर की अनुष्का चक्रवर्ती द्वारा निर्मित पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएं) असित साहा द्वारा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएं) असित साहा ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद आगंतुक पुस्तिका में लिखा, यह वास्तव में अद्भुत कला की प्रदर्शनी थी, जिसमे सभी प्रकार के रंगों का सुंदर उपयोग किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

पेंटिंग में वाटर कलर, एक्रेलिक, ऑइल आदि का संयोजन देखने को मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक है। उन्होंने अनुष्का को भविष्य में भी ऐसी आकर्षक पेंटिंग और प्रदर्शनी करने के लिए शुभकामनायें दी।

असित साहा ने पेंटिंग्स में रूचि लेते हुए पेंटिंग्स के अवलोकन के दौरान अनुष्का चक्रवर्ती से प्रदर्शित पेंटिंग्स से सम्बन्धित चर्चाएँ भी की। उन्होंने इस पेंटिंग प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

इस अवसर पर ऑफिसर्स एसोशियेशन के अध्यक्ष एवं सेफी के चेयरमैन एनके बंछोर, महासचिव (ओए) परविंदर सिंह तथा महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) प्रशांत तिवारी सहित कलाकार के परिजन, कला प्रेमी तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की कैंटीन में गिरा कर्मचारी, मचा हड़कंप, पिछले दिनों रेस्ट रूम में मिल चुकी है लाश

अनुष्का चक्रवर्ती को बचपन से ही ललित कलाओं में रूचि रही है। उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स का कोर्स किया है। इसके अलावा उन्होंने बंगीय संगीत परिषद, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल) से पेंटिंग में डिप्लोमा कोर्स भी किया है।

ये खबर भी पढ़ें बधाई हो…ईपीएस 95 हायर पेंशन यहां चालू, 18 लाख मिला एरियर

अनुष्का एक अनुभवी चित्रकार और उन्होंने एएएफटी यूनिवर्सिटी में महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने 74वें गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के अवसर पर एएएफटी यूनिवर्सिटी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।
इसके अतिरिक्त, संस्कार भारती, रायपुर द्वारा आयोजित अहिल्या बाई होल्कर चित्रकला प्रतियोगिता में उन्होंने निर्णायक की भूमिका भी निभाई है। यह तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी 13 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें Job Alert 2024: Indian Air Force में जुड़ने का शानदार मौका, 2500 पोस्ट, तगड़ी Salary, ऐसे करें Apply

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन पर अधिसूचना, ईपीएफओ का निर्णय और सरकार की हामी शुभ संकेत
Next: नेशनल लोक अदालत: सभी District Courts, व्यवहार न्यायालयों में 13 जुलाई को राजीनामा से मुकदमों का फैसला

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.