Skip to content
22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश में कुल शहरी बेघर आबादी 9,38,348, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की जुबानी बेघर लोगों के लिए योजनाएं
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

देश में कुल शहरी बेघर आबादी 9,38,348, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की जुबानी बेघर लोगों के लिए योजनाएं

01/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Total-urban-homeless-population-in-the-country-is-938348-Union-Minister-Tokhan-Sahu-replied-in-Lok-Sabha
  • 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में कुल शहरी बेघर आबादी 9,38,348 है।
  • कौशल प्रशिक्षण आदि के विभिन्न अधिकारों का सम्मिलन करके आश्रय लाभ प्रदान किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची (7th Schedule of Indian Constitution) के अनुसार, भूमि और उपनिवेशीकरण राज्य के विषय हैं। इसलिए, बेघर व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए कदम उठाना और योजनाएं तैयार करना राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें: 29.82 करोड़ असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड

केन्द्र सरकार (Central Government) विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाबद्ध हस्तक्षेपों के माध्यम से राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में सहायता कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने भी जारी किया 4 स्पेशल CL का आदेश, ढाई सौ दिव्यांग कर्मचारी-अधिकारी को फायदा, इधर-श्रेय का बाजार गर्म

आवासन एवं शहरी कार्य  राज्य मंत्री तोखन साहू (Housing and Urban Affairs Minister of State Tokhan Sahu) ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कई जानकारी दी। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यम से दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) के तहत ‘शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल (एसयूएच)’ का प्रबंधन करता है।

ये खबर भी पढ़ें: लोकसभा में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे का EPFO पर बड़ा बयान

इसका उद्देश्य शहरी बेघर लोगों को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित स्थायी आश्रय उपलब्ध कराना है। शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, बेघर बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश, कौशल प्रशिक्षण आदि के विभिन्न अधिकारों का सम्मिलन करके उन्हें आश्रय लाभ प्रदान किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, सो रहा सेफ्टी डिपार्टमेंट, होगा बड़ा एक्सीडेंट! सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक लगे मालगाड़ियों पर रोक

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी

इसके अलावा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय पात्र शहरी परिवारों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) (Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban (PMAY-U)) का भी कार्यान्वयन करता है। इस तरह की योजना में सभी पात्र शहरी परिवारों को बुनियादी नागरिक सुविधाओं के साथ हर मौसम के अनुकूल पक्के मकान उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant SC-ST Association के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने पूर्व अध्यक्ष सुनील रामटेके पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िए डिटेल

आश्रय स्थल चलाने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी बेघर व्यक्तियों की पहचान करे

शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल के परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार, आश्रय स्थल चलाने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी बेघर व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें आश्रय स्थल में स्थान प्राप्त करने के लिए राजी करने की होगी।

इसके अलावा, दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि जब आवश्यक होगा तो बेघर लोगों के परिवार का पता लगाने में स्थानीय पुलिस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को पैसा कमाने की खास ट्रेनिंग प्रोगाम, आप भी आइए

परिवार के साथ पूछताछ, परामर्श सत्र

इसके अलावा, दिशा-निर्देशों में आश्रय गृह में प्रवेश के समय व्यक्तियों के सामाजिक-जनसांख्यिकीय विवरण एकत्र करने का प्रावधान है। यदि आवश्यक हो, तो निवासियों को परामर्श सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें उनके मूल स्थान के बारे में जानकारी मांगी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम मंत्रालय: बदल दीजिए 44 साल पुराने महंगाई भत्ते का फॉर्मूला, टेक्नोलॉजी के दौर में पैसा बढ़ाइए

यदि बेघर व्यक्ति को परिवार ने त्याग दिया है, तो संबंधित राज्य प्राधिकरण संबंधित कल्याण विभागों / पुलिस / गैर सरकारी संगठनों / सीबीओ आदि की सहायता के साथ तत्काल पुनः एकीकरण की संभावनाओं का पता लगाने के लिए परिवार के साथ पूछताछ, परामर्श सत्र आयोजित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ने  EPFO को भेजा सवा 12 लाख, लेकिन, एम्बुलेंस चालकों के खाते में नहीं आया पैसा, इनकी पेंशन चालू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के मेन गेट पर कब्जा: 8 में से अब सिर्फ 4 ही चालू, गेट तोड़कर बना CISF आफिस, CITU ने खोला राज
Next: हाईकोर्ट ने कब्जेदार को नहीं दिया स्टे, हंगामे के बीच भिलाई स्टील प्लांट ने फोर्स लेकर खाली कराया मकान

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026
Labour Code Dialogue Trade Unions ask Tough Questions MP Vijay Baghel Appears Disappointed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Labour Code Dialogue: ट्रेड यूनियनों ने सवालों की बौछार की, नाश्ता और मीटिंग पर बवाल, पेंशन, छंटनी,एरियर, बंद होते स्कूल पर सांसद विजय बघेल दिखे निराश

Azmat ali 21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.