Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Digital Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र न देने पर दिसंबर से रुकेगी पेंशन, जानिए क्या है Jeevan Pramaan
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Digital Life Certificate: जीवन प्रमाण पत्र न देने पर दिसंबर से रुकेगी पेंशन, जानिए क्या है Jeevan Pramaan

06/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Digital-Life-Certificate-If-life-certificate-is-not-given-pension-will-be-stopped-from-December-know-what-is-Jeevan-Pramaan

केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों को नवंबर में वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। अगर आपको पेंशन (Pension) मिल रही है। और आप चाहते हैं कि दिसंबर से फिर पेंशन मिलती रहे तो यह खबर एक बार जरूर पढ़ लें। अन्यथा आपकी पेंशन रोक दी जाएगी। इसके बाद दोबारा पेंशन चालू कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ध्यान दें कि विधवा पेंशन भी इसी दायरे में आती है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ द्वारा हर साल जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) जमा कराया जाता है। Life Certificate देना अनिवार्य है। इसका यह मतलब होता है कि पेंशनर्स सबूत पेश करता है कि वह जीवित है और पेंशन पाने का हकदार है। यदि नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan) जमा नहीं किया गया तो दिसंबर और उसके बाद की पेंशन का भुगतान पेंशनभोगी को नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ा खरीदने पर 25% की बंपर छूट

केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों को नवंबर में वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। सरकार ने 58 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 1 नवंबर के बजाय 1 अक्टूबर से वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने का मौका दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि पेंशनभोगी को परेशानी से बचाया जा सके और समय पर वह जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव से पहले पेंशन 7500 न होने पर लाखों पेंशनभोगी भाजपा के खिलाफ करेंगे मतदान

जानिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के बारे में

पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण देना अनिवार्य है। इसी के आधार पर पेंशन जारी रहती है। बायोमेट्रिक-आधार-आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) होता है। जीवन प्रमाण यानी डीएलसी व्यक्तिगत पेंशनभोगियों के लिए उनके आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके तैयार किया जाता है।

एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र वैध है और आईटी अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त है। इस प्रणाली से पेंशनभोगी (Pensioners) को पेंशन वितरण प्राधिकरण के समक्ष जाकर यह साबित करने में मदद मिलती है कि वह जीवित है।

ये खबर भी पढ़ें: ESIC, श्रम सुधारों, ई-श्रम-असंगठित श्रमिकों पर सरकार की बड़ी तैयारी

जीवन प्रमाण पत्र अगले वर्ष की 30 नवंबर तक वैध

58 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के लिए, जीवन प्रमाण पत्र 1 अक्टूबर 2024 से जमा कराया जा रहा है। दोनों ही मामलों में, जीवन प्रमाण पत्र अगले वर्ष की 30 नवंबर तक वैध रहेगा। आमतौर पर, जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर होती है, जब तक कि सरकार द्वारा इसे आगे न बढ़ाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान, लंबित मामलों पर फोकस

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant आ रहे कर्मी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, गाड़ी पलटी, छूकर निकली मौत
Next: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों का नया दांव राहुल गांधी पर, सत्ता पक्ष के खिलाफ ये मुहिम

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.