Skip to content
07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के ट्रेनीज ने कौन सा पाप कर दिया, कोई ध्यान नहीं दे रहा, MTT पर सबकुछ न्योछावर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ट्रेनीज ने कौन सा पाप कर दिया, कोई ध्यान नहीं दे रहा, MTT पर सबकुछ न्योछावर

02/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
sail-logo-and-note
  • बोकारो के कर्मियों का सेल पर गंभीर आरोप। मांग की है कि प्रशिक्षुओं के लिए उनका मूल वेतन स्टाइपेंड के रूप में मिले, जैसा एमटीटी के साथ होता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के ट्रेनीज को लेकर बड़ा आरोप लगाया जा रहा है। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। बीएसपी के कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग की है कि जिस तरह से एमटीटी की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाता है, उसी तरह ट्रेनीज का भी ध्यान रखा जाए। Suchnaji.Com से एक कर्मी ने कहा कि कर्मचारी वर्ग में आने वाले ट्रेनीज ने आखिर कौन सा पाप किया है कि उनकी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता, जितना एमटीटी पर फोकस होता है।

ये खबर भी पढ़ें:  Sharad Pawar Resign: शरद पवार ने NCP चीफ पद से दिया इस्तीफा, मचा कोहराम, रोने लगे पार्टी नेता, कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर

आवास सुविधा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रबंधन को सुझाव दिया गया है कि सेक्टरों में स्थित किसी भी एक दो हॉस्टल को संवार कर उसे ही दो वर्ष की अवधि के लिए दिया जाना चाहिए। अगर ये संभव न हो तो कुछ आवास को हॉस्टल पूल बनाकर दिया जा सकता है,जिसके बदले में हॉस्टल जैसा चार्ज लिया जाए। बदले में उन आवास में हॉस्टल जैसी सुविधा हो। जैसे बेड, फैन/कूलर/एसी, वाईफाई इत्यादि प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने तक या स्वैच्छिक हो।

ये खबर भी पढ़ें:  सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

बोकारो के कर्मियों का कहना है कि प्रशिक्षुओं के लिए उनका मूल वेतन स्टाइपेंड के रूप में मिले, जैसा एमटीटी के साथ होता है। चूंकि कर्मचारी वर्ग के प्रशिक्षुओं के वेतन/मानदेय कम है। इसलिए सिर्फ प्रक्षिक्षुओं के लिए दो पहिया वाहन लोन/फर्नीचर लोन दिया जाए, जिससे कि प्रशिक्षुओं को अपनी व्यवसायिक जीवन आरंभ करने में कठिनाई कम हो। साथ ही मोबाइल/लैपटॉप एडवांस दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  Government job In Chhattisgarh: तैयार रखिए डाक्यूमेंट, रिक्त पदों पर भर्ती का आ रहा फॉर्म

इसी तरह अनाधिशाषी प्रशिक्षुओं को प्रबंधन के तरफ से उच्च शिक्षा करने की अनुमति के साथ साथ उनकी पूरी फीस खुद वहन करे, जैसा की अधिशाषी कर्मचारियों के साथ करती है। प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण अवधि 01 वर्ष की जाए। अधिशाषी प्रशिक्षु जब ज्वाइन करते है तो उनकी ज्वाइनिंग E1 में होती है तथा एक साल की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर, उन्हे E2 में नियुक्ति मिलती है। ठीक उसी प्रकार अनाधिशाषी प्रशिक्षुओं के साथ भी हो।

अगर ज्वाइनिंग S3/S1 में हुई है तो नियुक्ति S2/S4 में होनी चाहिए। प्रशिक्षण अवधि में मानदेय के रूप में मूल ग्रेड का वेतन स्टाइपेंड के रूप में मिले। कर्मचारियों का कहना है कि नव नियुक्त प्रशिक्षुओं के लिए क्वार्टर एलॉटमेंट अलग से हो। वरिष्ठ कर्मी पहले से किसी न किसी आवास में रह रहें होते है। वैसे में बिना आवास के रह रहें प्रशिक्षुओं को नियमित कर्मियों के साथ वरिष्ठता में न पड़ना पड़े,दोनों का एलॉटमेंट अलग-अलग हो।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राजहरा की तरह हिर्री डोलोमाइट खदान के ठेका श्रमिकों को Bhilai Steel Plant दे रहा मेडिकल सुविधा, MOU साइन
Next: रांची चिड़ियाघर को 2 मादा तेंदुआ देकर 2 नर तेंदुआ लाया बोकारो स्टील प्लांट, नए रूप में जल विहार, कीजिए दीदार

Related Stories

Ban on full-day duty on Saturdays at SAIL ISP order suspended until union elections conclude
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

Azmat ali 07/09/2026
BSL BIDU Increase the Education Incentive for Employees from 10,000 to 1,00,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BIDU: कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव ₹10,000 नहीं, अब चाहिए ₹1,00,000

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Steel Plant Everyone Wept upon Seeing the Body of the Employees Son
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के 2 कर्मचारियों के घर मातम: एक बेटे की चिता ठंडी, दूसरे की धधक रही, रुला गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

Ban on full-day duty on Saturdays at SAIL ISP order suspended until union elections conclude
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP में शनिवार को फुल-डे ड्यूटी पर रोक, यूनियन चुनाव होने तक आदेश स्थगित

Azmat ali 07/09/2026
BSL BIDU Increase the Education Incentive for Employees from 10,000 to 1,00,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BIDU: कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव ₹10,000 नहीं, अब चाहिए ₹1,00,000

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Steel Plant Everyone Wept upon Seeing the Body of the Employees Son
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के 2 कर्मचारियों के घर मातम: एक बेटे की चिता ठंडी, दूसरे की धधक रही, रुला गई अंतिम यात्रा, देखें फोटो

Azmat ali 07/09/2026
Bhilai Township Road Stained red with Blood Early in the Morning 4 Cattle Dead
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township की सड़क सुबह-सुबह खून से लाल, 4 मवेशियों की मौत, कई जख्मी, कर्मचारियों की मौत पर ही जागेगा नगर सेवा विभाग…?

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.