Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: ओएचएस सेंटर पर फर्जीवाड़ा, बताया 11 सेंटर, लेकिन प्लांट में है सिर्फ 2
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ओएचएस सेंटर पर फर्जीवाड़ा, बताया 11 सेंटर, लेकिन प्लांट में है सिर्फ 2

05/02/2025 (Last updated: 05/02/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant: Fraud on OHS centre, told 11 centres, but there are only 2 in the plant

भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और संयुक्त यूनियन के बीच ठन गई है। अब पोल-खोल अभियान तेजी से चल रहा है।

  • भिलाई स्टील प्लांट में 43 फैक्ट्री है। इसमें से 23 हजार्ड है।
  • नियम के तहत सभी फैक्ट्री में ओएचएस होना जरूरी है।
  • दो-दो शॉप को मिलाकर एक-एक सेंटर बनाया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार और संयुक्त यूनियन के बीच ऐसी ठन गई है कि अब लपेटे में भिलाई स्टील प्लांट की छवि और प्रतिष्ठा आ रही है। मामला अब प्लांट के बाहर तक पहुंच चुका है। यूनियनें अंजनी कुमार को जिम्मेदार बता रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%

सेल हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का प्रमोशन रोकने और लगातार बीएसपी में हो रहे हादसों की शिकायत बीएसपी की संयुक्त यूनियनों ने इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष पांडेय से मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में मजदूर की मौत पर हंगामा, अधिकारियों से भिड़ंत, CGM सेफ्टी के सामने उड़ी धज्जियां

वहां काफी देर तक बीएसपी के मुद्दों पर चर्चा होती रही। संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह ने बताया कि आशुतोष पांडेय जी ने जानकारी दी है कि बीएसपी में 11 ओएचएस सेंटर है।  Occupational Health and Safety सेंटर की संख्या के बारे में सुनते ही यूनियन नेता एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। कई लोगों के मुंह से तपाक से निकल गया कि सर, सब फर्जीवाड़ा है। दो सेंटर के अलावा कहीं कुछ नहीं है। कुछ कमरों के बाहर बोर्ड लगाकर इसे सेंटर बता दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बिग न्यूज: सेल से रिटायर्ड अफसरों को बधाई हो, 11 माह के पर्क्स के एरियर का आदेश जारी

संयुक्त यूनियन का कहना है भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) में 43 फैक्ट्री है। इसमें से 23 हजार्ड है। नियम के तहत सभी फैक्ट्री में ओएचएस होना जरूरी है। लेकिन, बीएसपी में ऐसा नहीं है। राज्य सरकार के दबाव में यह बात सामने आई कि दो-दो शॉप को मिलाकर एक-एक सेंटर बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: कई टन के एंगल का बंडल मजदूर पर गिरा, हड्डी-पसली टूटी, तड़प कर निकला दम

11 सेंटर की संख्या बताई गई। हकीकत यह है कि डाक्टर्स न होने की वजह से ओएचएस सेंटर संचालित नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, बीएसपी प्रबंधन (BSP management) का कहना है कि दो सेंटर ही संचालित हैं। बाकी को खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, स्टील बंडल से दबकर मजदूर की मौत

दूसरी ओर पिछले साल रेल मिल हादसे में ठेका मजदूर राम स्नेही गुप्ता का पैर कटने का मामला भी उठा। आशुतोष पांडेय ने कहा कि मेरे पास लिखित शिकायत आई थी। सीजीएम को निर्देशित किया था कि पीड़ित मजदूर का ख्याल रखा जाए। जैसे ही मजदूर ठीक हो जाएं, उन्हें काम पर रखा जाए ताकि परिवार का भरण-पोषण चल सके। इस मामले में मैं फिर सीजीएम रेल मिल को सख्त निर्देश जारी करूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 4 हजार समेत SAIL के 15 हजार अफसरों के खाते में पैसा, ये रही SEFI की जमीनी लड़ाई

डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय से मुलाकात करने वालों में इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह, सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी, बीएमएस से चन्ना, एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, एटक महासचिव विनोद सोनी, एक्टू महासचिव बृजेंद्र तिवारी, लोइमू महासचिव सुरेंद्र मोहंती, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता शामिल थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत-जापान के बीच स्टील डायलॉग, पढ़िए डिटेल
Next: Stock Market News: भारत में सोने का निवेश 2024 में बढ़कर 239 टन, 2013 के बाद सबसे अधिक निवेश

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.