Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी मकान कब्जेदारों से बचाएं: 650 स्क्वायर फीट तक आवास लाइसेंस पर और 500 स्क्वायर फीट तक दें ट्विन अलॉटमेंट में
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी मकान कब्जेदारों से बचाएं: 650 स्क्वायर फीट तक आवास लाइसेंस पर और 500 स्क्वायर फीट तक दें ट्विन अलॉटमेंट में

21/03/2025 1 minute read
BSP should save houses from encroachers: Give up to 650 square feet on housing license and up to 500 square feet in twin allotment

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को ईडी एचआर को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

  • वर्तमान में ट्विन अलॉटमेंट 400 स्क्वायर फीट तक का है।
  • वरिष्ठ कर्मचारियों के परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • 500 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को भी ट्विन अलॉटमेंट में दिया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (INTUC) ने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम ज्ञापन सौंप कर भिलाई टाउनशिप (Bhilai Steel Plant) में अवैध कब्जे से क्वार्टरों को बचाने का रास्ता दिखाया है। बीएसपी कर्मचारियों को 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर लाइसेंस पर देने एवं 500 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर ट्विन अलॉटमेंट कैटेगरी में देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम का ज्ञापन सौंपा, जिसमें यूनियन ने कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है, जिसके कारण से क्वार्टर खाली हो रहे हैं। जिस पर अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

अवैध कब्जे से क्वार्टर को बचाना प्रबंधन के लिए बहुत बड़ा चैलेंज  हो गया है। साथ ही साथ टाउनशिप मे असामाजिक तत्वों का दखल बढ़ता जा रहा है। इससे संयंत्र कर्मियों को भी कई विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। टाउनशिप को अवैध कब्जे से बचाने के लिए 650 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को लाइसेंस पर दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आरएसपी के 7 कर्मचारियों को मिला शाबाश अवॉर्ड, पढ़िए नाम

इंटक प्रतिनिधि मंडल ने कहा संयंत्र प्रबंधन की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों को वर्तमान जीवन शैली के अनुरूप क्वार्टर उपलब्ध कराए, चूँकि संयंत्र के कई क्वार्टर बहुत छोटे हैं और वरिष्ठ कर्मचारियो के परिवार की जरूरतों को देखते  हुए उन्हें बड़े आवास की जरूरत होती है। वर्तमान में ट्विन अलॉटमेंट 400 स्क्वायर फीट तक का है, जो कि  वरिष्ठ कर्मचारियों के परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए 500 स्क्वायर फीट तक के क्वार्टर को भी ट्विन अलॉटमेंट में दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

ज्ञापन सौंपने वालों में इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा, उप महासचिव रमाशंकर सिंह, धनेश प्रसाद, शिव शंकर सिंह, रेशम राठौर, ज्ञानेंद्र पांडेय, राकेश तिवारी, विंसेंट परेरा, डी शंकर, राजकुमार, एन चंद्र नायक, शैलेंद्रकांत सक्सेना, रमेश चौरसिया एवं प्रबंधन से महाप्रबंधक विकास चंद्रा एवं सहायक महाप्रबंधक रोहित उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला उत्पादन में 1 बिलियन टन का आंकड़ा पार, 42,315.7 करोड़ की विदेशी मुद्रा की बचत
Next: राष्ट्रहित में नगरनार स्टील प्लांट का SAIL में करें मर्ज, सेफी ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, न बेचें प्लांट

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.