Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में सीएम विष्णु देव साय, बोले-बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत कुछ मिलती-जुलती
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई में सीएम विष्णु देव साय, बोले-बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत कुछ मिलती-जुलती

22/03/2025 1 minute read
CM Vishnu Dev Sai in Bhilai, said- The culture of Bihar and Chhattisgarh is very similar

रामलला दर्शन योजना अंतर्गत अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करके आ चुके हैं।

  • – बिहार-तिहार स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
  • -सर्व समाज प्रमुखों को साल व श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
  • -तीर्थ यात्रा योजना आगामी माह से फिर होगी प्रारंभ
  • -5 लाख से ज्यादा भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए देने का काम कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai) भिलाई पहुंचे और बिहार से संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति बहुत कुछ मिलती जुलती है। सन् 2000 में श्रदेय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखण्ड राज्य को बनाया।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी के कब्जे पर चला भिलाई स्टील प्लांट का बुलडोजर, हाईकोर्ट तक गया था मामला

मेरा व्यक्तिगत रिश्ता झारखण्ड से रहा है। मेरी माता भी अविभाजित बिहार की थी। संस्कृति के साथ छत्तीसगढ़ और बिहार के लोगों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता भी कायम है। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत् बिहार दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित बिहार-तिहार स्नेह मिलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

कार्यक्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बिहारी भाइयों को जो छत्तीसगढ़ को कर्मभूमि बनाकर सेवा कर रहे है, ऐसे समाज के सभी बंधुओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खाई कसम, पढ़ें क्यों

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मैया की पूजा का पर्व बिहार, झारखण्ड और उत्तरप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ का भी प्रमुख त्योहार हो गया है। पूरे छत्तीसगढ़ में हर जगह छठ का त्योहार मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में जितने भी तालाब, नदी व नाले है, सभी में अच्छे-अच्छे छठ घाटों का निर्माण हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने स्वयं भी कुनकुरी में एक करोड़ की लागत से छठ घाट का निर्माण करवाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार वह धरती है जिसने हमारे देश को पहला राष्ट्रपति दिया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार से ही थे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

नालंदा विश्वविद्यालय जिसके कारण हमारा देश विश्व गुरू कहलाया, ऐसा विश्वविद्यालय देने वाला भी बिहार है। महान गणितज्ञ, शून्य के अविष्कारक आर्य भट्ट भी बिहार से थे। कपूर्री ठाकुर जैसे महान नेता भी बिहार की भूमि में ही पैदा हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने में सभी का सहयोग रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास किया है। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में भी जनता का भरपूर आर्शीवाद मिला है। प्रदेश सरकार का पूर्ण प्रयास है कि मोदी की गारंटी में किए गए वादे को पूरा कर छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास में खरा उतरे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सवा साल में ही सरकार ने अधिकांश वादों को पूरा किया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना की बात हो, किसानों को धान की कीमत देने की बात हो या 2 साल का बकाया बोनस देने की बात हो। 70 लाख से ज्यादा विवाहित हमारी माताओं-बहनों को हर महीना महतारी वंदन योजना के ज़रिए 1000 रुपए दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

5 लाख से ज्यादा भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए देने का काम कर रहे हैं। रामलला दर्शन योजना अंतर्गत अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान राम का दर्शन करके आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की सरकार में लागू तीर्थ यात्रा योजना आगामी माह से नए वित्त वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार पुनः प्रारंभ करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में आगे भी सभी से सहयोग की अपेक्षा है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सभी के सहयोग से साकार करना है। इस अवसर पर उन्होंने अपने कर-कमलों से सर्वसमाज प्रमुखों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

बिहार प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिहार दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार के लोगों को उनके ऐतिहासिक योगदान और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करना है। बिहार ने पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और बुनियादी ढ़ाचे में महत्वपूर्ण सुधार किये है।

ये खबर भी पढ़ें: क्यों सुर्खियों में आया चमार स्टूडियो, पढ़ें राहुल गांधी ने क्या लिखा

इन सुधारों से बिहार को एक नई दिशा मिल रही है और इसे समृद्ध बनाने में राज्य सरकार का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक दयाराम साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, नगर निगम दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट का बड़ा रोडमैप, ये विभाग बना चैंपियन, डीआइसी ने ये कहा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण कॉलेज के स्टूडेंट्स पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा, देखी सदन की कार्यवाही, बहस और हमागहमी
Next: भिलाईवासी बोले-कैनाल रोड बनाइए, हम इंतजार कर रहे है, अपना कब्जा खुद खाली करेंगे, बांटेंगे मिठाई भी

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.